सुल्तानपुर12अगस्त26*शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, निकाली तिरंगा यात्रा*
सुल्तानपुर से संतोष तिवारी की रिपोर्ट यूपीआजतक
सुल्तानपुर : स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर बीजेपी जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के नेतृत्व एवं पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल के संयोजन में ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम-2026‘‘ के अन्तर्गत नगर क्षेत्र में स्थित समस्त ऐतिहासिक स्थलों/शहीद स्मारकों/प्रतिमा स्थलों पर साफ-सफाई अभियान चलाते हुए माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद सुलतानपुर के सभासदगण एवं भाजपा सुलतानपुर के नगर मंडल एवं शक्तिकेन्द्र के पदाधिकारीगण तथा कार्यकर्ता बन्धुओं ने प्रतिभाग किया। पालिकाध्यक्ष ने इस अवसर पर बताया कि इस हर घर तिरंगा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करतेहुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है तथा शहीदों की प्रतिमा स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान के साथ ही माल्यार्पण कार्यक्रम देश को स्वतन्त्रता दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने का विशेष अवसर है, जिसके तहत आज हम सभी ने नगर क्षेत्र में स्थित शहीद स्मारकों/प्रतिमाओं शहीद झण्डा चबूतरा, शहीद उद्यान सुन्दरलाल गुप्त, सभागार स्थित काकोरी कांड के शहीदों एवं स्व0 राम नरेश त्रिपाठी की प्रतिमा, बारात घर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा, जल-कल परिसर में महात्मा गॉधी की प्रतिमा, सुपर मार्केट में महात्मा गॉंधी एवं पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा, सुभाष मार्केट में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा, आजाद पार्क मंे चन्द्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा, जिला पंचायत परिसर स्थित शहीदों की प्रतिमा एव ंश्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा, तिकोनिया पार्क स्थित बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी एवं स्वामी विवेकानन्द जी की प्रतिमा आदि स्थलों पर अभियान चलाकर सफाई आदि कराते हुए प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने आम जनमानस से अपील की कि सभी अपने-अपने घरों पर तिरंगा ध्वज अवश्य फहरायें व 13 अगस्त, 2026 को प्रातः 11 बजे तिकोनिया पार्क से प्रारम्भ की जाने वाली वृहद् स्तर पर आयोजित ‘‘तिरंगा यात्रा’’ में सम्मिलित हों। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा0 आर0ए0वर्मा, जगजीत सिंह छंगू, डा0 सीताशरण त्रिपाठी, जिला महामंत्री अयोध्या वर्मा, संदीप सिंह नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती रीना जायसवाल एवं नगर मंडल पदाधिकारीगण तथा पालिका के सभासद रमेश सिंह टिन्नू, गिरीश कुमार मिश्र, दिनेश चौरसिया, मनीष जायसवाल, अरविन्द यादव, विजय जायसवाल, प्रवीण मिश्र, रणजीत सिंह सन्त, रवि अग्रहरि, प्रदीप जायसवाल सहित भारीसंख्या में गणमान्य बन्धु उपस्थित रहे।

More Stories
बांदा 12 अगस्त 26*कृषि उन्नति में युवा कृषि स्नातकों की महत्वपूर्ण भूमिका*
बांदा 12 अगस्त 26*सेंट मैरी स्कूल की छुट्टी में सड़क बन जाती है ‘पार्किंग जोन’, जाम में फंसते हैं बच्चे और एंबुलेंस*
बांदा 12 अगस्त 26*चिल्ला में गूंजा तिरंगा,सैकड़ों लोगों ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा**