मथुरा13जनवरी24*वारण्टी अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल ,हुआ गिरफ्तार।
*थाना जैत पुलिस व रिवार्डिड टीम द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त से हुई पुलिस मुठभेड़, दौराने पुलिस मुठभेड़ अभियुक्त हुआ घायल/गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से एक अदद आलाकत्ल चाकू व एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय दो अदद खोखा व दो अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद ।*
*श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा* द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर व श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना जैत पुलिस व रिवार्डिड टीम द्वारा आज दिनांक 12.01.2023 को मुखबिर की सूचना पर प्रेम प्रसंग में प्रेमिका को चाकू से घायल कर हत्या करने के अभियोग में वांछित अभियुक्त राजू ठाकुर पुत्र कुँवरपाल सिंह निवासी ग्राम सिकन्दरपुर थाना सुरीर जनपद मथुरा हालपता नगला स्टेशन छटीकरा थाना जैत मथुरा से धौरेरा/तेहरा के जंगल में एक अर्ध निर्मित कोठरी के पास हुई पुलिस मुठभेड़, दौराने पुलिस मुठभेड़ अभियुक्त राजू के पैर में गोली लगने से हुई घायल/गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से एक अदद आलाकत्ल चाकू रक्त रंजित व एक अदद तमंचा .315 बोर व नाल में फसा एक अदद खोखा कारतूस .315 बोर व 01 खोखा कारतूस .315 बोर व 02 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किये गये । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल मथुरा भेजा गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण–* अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 01.01.2024 को मैं प्रेमिका (मृतका) से मिलने व लेने के लिये जैत गया था । प्रेमिका (मृतका) मेरे साथ आने के लिये तैयार नही हुयी तथा चिल्लाने लगी तभी मैंने सब्जी काटने वाले चाकू से उसका गला काट दिया था ।
*गिरफ्तार/घायल अभियुक्त का नाम व पता–*
राजू ठाकुर पुत्र कुँवरपाल सिंह निवासी ग्राम सिकन्दरपुर थाना सुरीर जनपद मथुरा हालपता नगला स्टेशन छटीकरा थाना जैत मथुरा
*बरामदगी का विवरणः-*
• 01 अदद तमंचा .315 बोर मय नाल मे फसा एक खोखा कारतूस .315 बोर
• 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर
• 02 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर
• एक अदद आलाकत्ल चाकू रक्त रंजित
*आपराधिक इतिहास–*
1.मु0अ0सं0 191/2017 धारा 323/363/366/376 भादवि व 3/4 पोक्सो अधिनियम थाना वृन्दावन मथुरा
2.मु0अ0सं0 09/2024 धारा 323/324/307/302/452/504 भादवि थाना जैत जनपद मथुरा
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–*
1.थानाध्यक्ष अजय वर्मा थाना जैत जनपद मथुरा
2.उ0नि0 श्री कमल सिह थाना जैत जनपद मथुरा
3.उ0नि0 श्री पवन कुमार थाना जैत जनपद मथुरा
4.हे0का0 1158 राजेन्द्र सिह थाना जैत जनपद मथुरा
5.हे0का0 11 राजेश कुमार-थाना जैत जनपद मथुरा
6.हे0का0 1209 ऊदल सिह थाना जैत जनपद मथुरा
7.का0 1143 विवेक कुमार –थाना जैत जनपद मथुरा
8.का0 1134 विपिन कुमार –थाना जैत जनपद मथुरा
9.का0 1630 प्रदीप कुमार-थाना जैत जनपद मथुरा
10.है0का0 1159 विशाल गौतम रिवार्डिड टीम
11.है0का0 1672 रोहित कुमार रिवार्डिड टीम
12.है0का0 465 सुरेन्द्र कुमार रिवार्डिड टीम
13.का0 2935 सोनू भाटी रिवार्डिड टीम
14.का0 2936 पवन भाटी रिवार्डिड टीम
मथुरा से पत्रकार नितेश सैनी की रिपोर्ट युपी आजतक

More Stories
कौशाम्बी 3 मार्च 26*वृद्धाश्रम में खुशियों की होली: बुजुर्गों को मिले पसंदीदा वस्त्र,फाग गीतों संग मनाया उत्सव*
अयोध्या3 मार्च 26*बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज अयोध्या पहुंचे।
लखनऊ 3 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की महत्वपूर्ण बड़ी खबरें……………….