कौशाम्बी 3 मार्च 26*वृद्धाश्रम में खुशियों की होली: बुजुर्गों को मिले पसंदीदा वस्त्र,फाग गीतों संग मनाया उत्सव*
*कौशाम्बी।* वृद्धाश्रम के प्रबंधक आलोक राय ने होली की पूर्व संध्या पर आश्रम में निवासरत बुजुर्गों को उनकी पसंद के कपड़े प्रदान किए उपहार प्राप्त कर वृद्धजनों की खुशी देखते ही बन रही थी और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल छा गया। इसके उपरांत बुजुर्गों ने पारंपरिक फाग गीत गाते हुए हर्षोल्लास के साथ होली खेली। रंगों और गीतों से सराबोर इस आयोजन ने सभी के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी।वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग माता-पिता, जो कभी अपने घर-परिवार की उपेक्षा का शिकार हुए थे,अब इस आश्रम को ही अपना सच्चा घर मानते हैं। यहां उन्हें केवल सहारा ही नहीं, बल्कि एक नया परिवार और अपनापन भी मिला है।

More Stories
अयोध्या7अगस्त26*सांसद अवधेश प्रसाद के समर्थन में उतरे सपाई, सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग*
पूर्णिया बिहार 6 अगस्त 26 *पूर्णिया में राशन कार्ड का टारगेट: 12 अगस्त तक 53 हजार 549 आवेदनों का निपटारा करने का आदेश*
करनाल7अगस्त26*बीरू हत्याकांड के 2 बदमाश एनकाउंटर में ढेर: करनाल SP ने पत्नी से मांगे थे 10 घंटे,