ब्रेकिंग
अयोध्या3 मार्च 26*बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज अयोध्या पहुंचे।
अयोध्या *चंद्र ग्रहण और होली के अवसर पर वे राम मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे हैं।
उन्होंने कहा कि चंद्र ग्रहण पूर्ण होने के बाद वे विधि-विधान से दर्शन करेंगे।
ईरान-अमेरिका युद्ध को लेकर उन्होंने चिंता जताई और कहा कि वर्तमान समय में मानवता संकट में है।
उनका कहना था कि आज दुनिया को युद्ध नहीं, बल्कि शांति की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि भारत की भूमि सदैव शांति और सहअस्तित्व की पक्षधर रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संवाद से समाधान की बात को उन्होंने आज के समय में सबसे उचित मार्ग बताया।
उन्होंने कहा कि चारों ओर फैली अशांति को समाप्त कर ही रामराज्य की स्थापना संभव है।
पश्चिम बंगाल चुनाव पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि वहां की जनता घुसपैठ को स्वीकार नहीं करेगी और बदलाव के लिए संकल्पित है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि बुद्ध की भूमि से निकला संदेश देश और प्रदेश दोनों के लिए प्रेरणादायक है, और इसका सकारात्मक प्रभाव उत्तर प्रदेश में दिखाई दे रहा है।

More Stories
वाराणसी6अगस्त26*दैत्रा वीर बाबा का वार्षिक श्रृंगार आज, विशाल भंडारे में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
लखनऊ6अगस्त26*भारी बेइज्जती लानत-मलानत के बाद NHAI जागा
नई दिल्ली6अगस्त26*PM मोदी से जुड़ा फेसबुक का क्या है विवाद? जिसके लिए मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग को मांगनी पड़ी माफी*