मथुरा05जून2023*एक दिवसीय रेस फॉर लाइफ सर्कुलर इकोनामी एवं लोकल क्लाइमेट एक्शन कार्यशाला का आयोजन।
मथुरा से रविकांत की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक।
आज दिनांक 5 जून 2023 को पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासन के द्वारा एक दिवसीय रेस फॉर लाइफ सर्कुलर इकोनामी एवं लोकल क्लाइमेट एक्शन कार्यशाला का आयोजन नगर निगम स्थित मीटिंग हॉल में किया गया। जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगर निगम मथुरा वृंदावन के समस्त माननीय पार्षद गणों, गणमान्य नागरिक आदि के द्वारा प्रतिभाग किया गया।उक्त कार्यशाला में पर्यावरणविदों के द्वारा क्लाइमेट चेंज के संबंध में सुधार हेतु जागरूक किया गया एवं प्रतिभागियो को पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली अपनाने की शपथ कराई गई।
इसी क्रम में पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्लाइमेट चेंज के संबंध में जागरूकता हेतु बीएसए कॉलेज में छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई जिसका शुभारंभ नगर आयुक्त महोदय श्री अनुनय झा जी के द्वारा किया गया एवम समस्त प्रतिभागियों के द्वारा लाइफ प्लेज ली गई। उक्त रैली में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी श्री शिव कुमार गौतम बीएसए कॉलेज के प्रिंसिपल श्री ललित मोहन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

More Stories
अनूपपुर 14 अप्रैल 26*अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, गाड़ी का बोर्ड लगाने के लिए पद नहीं: संजय साहू*
अनूपपुर 14 अप्रैल 26*अमरकंटक में जंगल की आग बनी आफत,थाना परिसर में खड़े वाहनों को लिया अपने चपेट में*
मथुरा 14 अप्रैल 26* हत्या के प्रयास व बलबा के अभियोग में बाँछित 01 अभियुक्त को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार ।*