मथुरा 7 जून 26*गिर्राज परिक्रमा अंतर्गत कुंड में एक युवक की डूबने से मौत*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा* *अधिकमास के दौरान ब्रज भूमि और गिरिराज महाराज की 21 किलोमीटर की परिक्रमा में लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं । कुंडों में होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उनके चारों ओर बैरिकेडिंग की गई है और श्रद्धालुओं के स्नान के लिए फव्वारे लगाए गए हैं। इसके बावजूद, आज सुबह आगरा के शाहगंज निवासी एक युवक ने अति उत्साह में बैरिकेडिंग लांघकर कुंड में छलांग लगा दी और गहराई व फिसलन के कारण वह वापस नहीं आ सका । वहां मौजूद लोगों और पुलिस के प्रयासों के बाद अंततः फ्लड टीम और गोताखोरों ने युवक का शव बरामद किया । इस घटना के बाद अब प्रशासन बैरिकेडिंग पर जाली लगवा रहा है और लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार श्रद्धालुओं को गहरे कुंडों में न जाने की चेतावनी दी जा रही है ।*
*बाइट- सुरेश चन्द्र रावत ,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मथुरा ।*

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*