मथुरा 5 जनवरी 26*मिशन शक्ति/ऑरेशन जागृति थाना – मांट एवं महिला थाना*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
आज दिनाँक 05.01.2026 को मिशन शक्ति/ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मथुरा के नेतृत्व में *मिशन शक्ति/ ऑपरेशन जागृति* अभियान में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के विषय में जागरूक करते हुए उनके प्रति होने वाली हिंसा, झूठे मुकदमा दर्ज कराने एवं युवा एवं युवती के प्रेम प्रसंगों के चलते बिना बताए घर से पलायन, साइबर क्राइम तथा साइबर क्राइम से बचावों के तरीके, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने के विषय में जागरूकता, अनजान लिंक पर क्लिक न करने की हिदायत देते हुए अपना OTP किसी के साथ साझा न करने के लिए जागरुक किया गया । इसी के साथ महिला संबंधी अपराधों एवं उनकी कानूनी प्रक्रियाओं के विषय में जानकारी प्रदान की गई तथा आवश्यकता पड़ने पर उपयोग करने के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों मुख्यतः 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा आदि के विषय में जानकारी प्रदान की गई ।

More Stories
मुंबई23जून26*अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव : रचनात्मकता, संवेदना और वैश्विक संवाद का संगम
कानपुर नगर23जून26*कार्यकर्ताओं के संघर्ष, परिश्रम एवं समर्पण से भामस देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन: श्रीराम
मथुरा 23 जून 26* डकैती की योजना बनाते हुए 05 अभियुक्तगण को अवैध असलाहों/उपकरणों के साथ किया गया गिरफ्तार ।*