मथुरा 3 मई 26* जान से मारने की नियत से हमला करने के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा* थाना गोविन्दनगर पुलिस द्वारा दिनांक 02.05.2026 को समय 22.30 मुखबिर की सूचना पर गऊघाट आरती स्थल से 15 कदम पहले आर0ओ0 प्लांट के पास से थाना गोविन्दनगर पर मु0अ0सं0 168/2026 धारा 109(1) / 118(1) / 352 / 351(3) बी0एन0एस0 में वांछित अभियुक्तगण 1. शोएव उर्फ सोहेल पुत्र रशीद निवासी अर्जुनपुरा थाना गोविन्दनगर मथुरा उम्र करीब 35 वर्ष 2. आरिफ पुत्र कमर खान निवासी सन्तदास वाली गली घीयामण्डी थाना कोतवाली मथुरा हाल पता अर्जुनपुरा थाना गोविन्दनगर मथुरा उम्र करीब 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
*संक्षिप्त विवरण-* उक्त घटना के सम्बन्ध में मुकदमा वादी पर जान से मारने की नियत से डण्डा आदि मारने/हमला के सम्बन्ध में अभियुक्तगण शोएब उर्फ सोहेल ,आरिफ व शाहिद उपरोक्त के विरुद्ध थाना गोविन्दनगर पर मु0अ0सं0 168/2026 धारा 109(1) / 118(1) / 352 / 351(3) बी0एन0एस0 पंजीकृत कराया था ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम,पता व उम्र-*
1.शोएव उर्फ सोहेल पुत्र रशीद निवासी अर्जुनपुरा थाना गोविन्दनगर जनपद मथुरा उम्र करीब 35 वर्ष ।
2.आरिफ पुत्र कमर खान निवासी सन्तदास वाली गली घीयामण्डी थाना कोतवाली मथुरा हाल पता अर्जुनपुरा थाना गोविन्दनगर जनपद मथुरा उम्र करीब 35 वर्ष ।
*अभियुक्तगण उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान,दिनांक व समय-*
*स्थान-* गऊघाट आरती स्थल से 15 कदम पहले आर0ओ0 प्लांट के पास से,दिनांक 02.05.2026 समय करीब 22.30 बजे ।
*अभियुक्तगण उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
मु0अ0सं0 168/2026 धारा 109(1) / 118(1) / 352 / 351(3) बी0एन0एस0 गोविन्दनगर मथुरा मथुरा ।
*अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1.प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी थाना गोविन्दनगर जनपद मथुरा ।
2.उ0नि0 रिंकेश शर्मा (चौकी प्रभारी डींग गेट) थाना गोविन्दनगर जनपद मथुरा ।
3.उ0नि0 अमित कुमार थाना गोविन्दनगर जनपद मथुरा ।
4.है0का0 24 संजीत थाना गोविन्दनगर जनपद मथुरा ।
5.है0का0 1337 राघवेन्द्र शर्मा थाना गोविनदनगर जनपद मथुरा ।
6.का0 557 प्रसन्न कुमार थाना गोविनदनगर जनपद मथुरा ।

More Stories
लखनऊ9मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
उत्तर प्रदेश9मई26*कल रविवार की सुबह पहले असम में नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा..
लखनऊ9मई26*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जन भवन पहुंचे…..