मथुरा 21 सितंबर 26* मारपीट व जानलेवा हमले के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा। थाना गोवर्धन पुलिस टीम द्वारा दिनांक 21.09.2026 को समय 04.15 बजे कल्याणम करोति हॉस्पिटल के पास से 02 वांछित अभियुक्तगण 1.कोमल सिंह पुत्र हरिश्चन्द उम्र करीब 24 वर्ष व 2.रोहित पुत्र लच्छो उम्र करीब 26 वर्ष निवासीगण ग्राम जचौंदा थाना गोवर्धन जनपद मथुरा सम्बन्धित मु0अ0सं0 459/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 351(3), 109(1), 324(4) बी0एन0एस0 को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना गोवर्धन पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण:-* दिनांक 08.09.2026 को वादी ने थाना गोवर्धन पर सूचना दी कि जमीनी रंजिश के चलते अभियुक्तों ने रास्ते में उनके भाई रामू और अमित की कार रोककर लाठी-डंडों से उसके शीशे तोड़ दिए और उनके साथ मारपीट का प्रयास किया इसके बाद अभियुक्त पीछा करते हुए रामू के घर के सामने पहुंचे और एक राय होकर रामू, अमित तथा बीच-बचाव करने आए अन्य लोगों पर लाठी-डंडों, सरिया और फरसे से हमला कर दिया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिस पर थाना गोवर्धन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम, पता व उम्र:-*
1.कोमल सिंह पुत्र हरिश्चन्द उम्र करीब 24 वर्ष निवासी ग्राम जचौंदा थाना गोवर्धन जनपद मथुरा।
2.रोहित पुत्र लच्छो उम्र करीब 26 वर्ष निवासी ग्राम जचौंदा थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
*अभियुक्तगण उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय:-*
स्थान- कल्याणम करोति हॉस्पिटल के पास से थाना गोवर्धन जनपद मथुरा, दिनांक 21.09.2026 व समय 04.15 बजे ।
*अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत अपराध/चालानी अपराध का विवरण:-*
मु0अ0सं0 459/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 351(3), 109(1), 324(4) बी0एन0एस0 ।
*अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों के नाम:-*
1.उ0नि0 प्रदीप कुमार सिंह थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
2.है0का0 1689 मानवेन्द्र सिंह थाना गोवर्धन जनपद मथुरा।
3.का0 730 रामसुन्दर थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
More Stories
मथुरा 21 सितंबर 26* थाना कोसीकलां पर पंजीकृत अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मुजफ्फरनगर 21सितंबर 26*महिलाओं की समस्याओं को लेकर थाने पहुंचीं रजनी शर्मा, इंस्पेक्टर से मिलकर कराया समाधान
महोबा 21 सितंबर 26*अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक और चांदी के आभूषण बरामद