मथुरा 20 सितंबर 26*थाना गोविन्द नगर ‘मिशन शक्ति’ टीम द्वारा “खेलते-खेलते अपने परिवार से विछडे” 03 वर्ष के बालक को उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए चलाये जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत दिनांक 19.09.2026 को *मिशन शक्ति टीम गोविन्द नगर* द्वारा एक सराहनीय कार्य संपादित किया गया । थाना गोविन्द नगर के डींग गेट निवासी एक महिला द्वारा थाना गोविन्द नगर पर आकर सूचना दी कि उनका 03 वर्षीय बेटा खेलते-खेलते कहीं गुम हो गया है। उक्त सूचना पर थाना गोविन्द नगर की *मिशन शक्ति टीम* द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उनके बेटे को खोजकर सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया गया। आवेदिका और उनके परिवारीजनों द्वारा मिशन शक्ति टीम थाना गोविन्द नगर के इस सराहनीय कार्य के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।
More Stories
लखनऊ 20 सितंबर 26*फर्जी पुलिस आईडी दिखाकर स्कॉर्पियो से कारोबारी का अपहरण
मुजफ्फरनगर, 20 सितंबर 2026*महर्षि कालू बाबा जी का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया
सहारनपुर, 20 सितंबर 2026 पत्रकार से कथित बदसलूकी पर भड़का ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन