मथुरा 18 दिसंबर 2025* वृंदावन में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ प्रेमानंद महाराज के दर्शन दर्शन के किए। …
मथुरा से क्राइम रिपोर्टर साेम्या चौधरी की खास खबर न्यूज़ यूपी आज तक
वृंदावन में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली मंगलवार को अपनी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे। एक बार फिर वह केलिकुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज से मिले और उनका आशीर्वाद लिया। वर्ष 2025 में यह उनकी तीसरी मुलाकात है। आश्रम परिसर में दोनों श्रद्धा भाव से घुटनों के बल बैठकर महाराज के समक्ष नतमस्तक हुए। हाथ जोड़कर उन्होंने संत के उपदेश सुने। माथे पर तिलक और गले में तुलसी की माला धारण किए विराट कोहली महाराज की बातों पर सहमति जताते हुए मुस्कुराते और सिर हिलाते नजर आए। भगवद्गीता का संदर्भ देते हुए महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति अनन्य भाव से भगवान का स्मरण करता है उसकी आवश्यकताओं की पूर्ति और सुरक्षा का दायित्व स्वयं ईश्वर उठा लेते हैं। गृहस्थ और संन्यासी, दोनों के लिए ईश्वर की व्यवस्था समान होती है। अहंकार के साथ किए गए कर्म सीमित फल देते हैं, जबकि पूर्ण समर्पण से जीवन स्वतः सुव्यवस्थित हो जाता है। प्रह्लाद और अर्जुन के उदाहरण के माध्यम से उन्होंने बताया कि सच्चे भक्त की रक्षा भगवान स्वयं करते हैं। विश्वास के बिना भक्ति अधूरी है और भक्ति के बिना जीवन का परम लक्ष्य प्राप्त नहीं होता

More Stories
नैनीताल16जून26*कैंची धाम मेला 2026: शांतिपूर्ण और सफल आयोजन के बाद नैनीताल पुलिस ने जताया जनता और प्रशासन का आभार
कानपुर नगर16जून26*पत्रकार उत्पीड़न प्रकरण में पुलिस आयुक्त को सौंपा गया ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की उठी मांग*
सुलतानपुर16जून26* शान्तिभंग में कुल 48 नफर अभियुक्त अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया ।*