मथुरा 14 अप्रैल* 25 ली0 अवैध देशी शराब सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।
संवाददाता – डॉo अजय वर्मा क्राइम रिपोर्टर मथुरा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक
मथुरा 14 अप्रैल* थाना गोविन्दनगर पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को अवैध शराब बिक्री करते समय 25 ली0 अवैध देशी शराब सहित किया गिरफ्तार ।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मथुरा के द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय मथुरा व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के निकट पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक गोविन्दनगर के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र (चौकी प्रभारी मसानी) मय हमराही पुलिस बल के द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त जाबिर कुरैशी उर्फ डब्बू पुत्र सलीम कुरैशी निवासी आजाद मार्केट के पीछे बद्रीनगर थाना गोविन्दनगर जनपद मथुरा को मय 25 ली0 अवैध देशी शराब के नये बस अड्डे के पास गोकुल रेस्टोरेन्ट की तरफ से गिरफ्तार किया गया। अभि0 जाबिर कुरैशी उर्फ डब्बू उपरोक्त के विरूद्ध माल बरामदगी के आधार पर थाना गोविन्दनगर पर मु0अ0सं0 111/2023 धारा 60 आबकारी अधि0 पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
*गिरफ्तार शुदा अभियुक्त नाम पता व सम्बन्धित अभियोग–*
जाबिर कुरैशी उर्फ डब्बू पुत्र सलीम कुरैशी निवासी आजाद मार्केट के पीछे बद्रीनगर थाना गोविन्दनगर जनपद मथुरा ।
मु0अ0सं0 111/2023 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना गोविन्दनगर जिला मथुरा
*बरामदगी-*
25 ली0 अवैध देशी शराब
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. प्र0नि0 ललित भाटी थाना गोविन्दनगर जनपद मथुरा
2. उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार (चौकी प्रभारी मसानी ) थाना गोविन्दनगर मथुरा
3. उ0नि0 सुरेश चन्द थाना गोविन्दनगर मथुरा
4. है0का0 281 धर्मेन्द्र गुप्ता थाना गोविन्दनगर मथुरा
5. है0का0 247 अशोक कुमार थाना गोविन्दनगर मथुरा

More Stories
शामली5अगस्त26*शामली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹1 लाख का इनामी बदमाश फुरकान पुलिस मुठभेड़ में ढेर
लखनऊ5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ5अगस्त26*60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, 100 करोड़ का प्रावधान किया….*