September 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 11 सितंबर 26* शिशु का अपहरण करने वाले 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार एवं अपह्रत बाल शिशु सकुशल बरामद।*

मथुरा 11 सितंबर 26* शिशु का अपहरण करने वाले 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार एवं अपह्रत बाल शिशु सकुशल बरामद।*

मथुरा 11 सितंबर 26* शिशु का अपहरण करने वाले 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार एवं अपह्रत बाल शिशु सकुशल बरामद।*

मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक

मथुरा। थाना हाईवे पुलिस टीम एवं साइबर/सर्विलान्स टीम की संयुक्त कार्यवाही द्वारा इलैक्टानिक सर्विलान्स एंव सीसीटीवी केमरे के अवलोकन व अन्य स्रोत्र के आधार पर दिनांक 11.09.2026 को समय करीब 07.10 से ग्राम बसईया (मन्दिर के पास से) जनपद मुरैना राज्य मध्यप्रदेश से अभियुक्तगण 1.संजीव पुत्र विष्णु निवासी ग्राम जरेरूआ थाना नूराबाद जिला मुरैना राज्य मध्यप्रदेश उम्र करीब 27 वर्ष व 2. एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण के कब्जे से अपह्रत बाल शिशु उम्र करीब 05 माह को सकुशल बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना हाईवे पर पंजीकृत मु0अ0सं0-873/2026 धारा-137(2)/61(2) बी0एन0एस0 में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि अभियुक्ता की शादी वर्ष 2018 में देशराज के साथ हुई थी परन्तु शादी के कई सालों तक सन्तान न होने के कारण अभियुक्ता को उसका पति प्रताडित करने लगा इस पर अभियुक्ता जोकि जिला अस्पताल मुरैना में प्राइवेट दाई का कार्य करती थी और सहअभियुक्त संजीव उपरोक्त के साथ मुरैना में किराये के मकान में लिव-इन-रिलेशन में रह रही थी दिनांक 05.09.2026 को घूमने के लिए मथुरा आये थे व मथुरा रेलवे स्टेशन पर रहकर अलग-अलग धार्मिक स्थानों पर घूम रहे थे अभियुक्त ने बताया कि मथुरा में रेलवे स्टेशन के पास किसी साधू ने हाथ देखर बताया था कि तुम्हारी कुण्डली में संतान का योग है सन्तान सुख से वंचित होने के कारण अभियुक्ता व सहअभियुक्त संजीव द्वारा दिनांक 08.09.2026 को मथुरा रेलवे स्टेशन गेट संख्या-02 के बाहर से अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ मथुरा घूमने आयें वादी मुकदमा की पत्नी के पास सो रहे उसके 05 माह के बच्चे को उठाकर अपने साथ मुरैना ले गये। बच्चे के साथ मन्दिर में दर्शन कर वापस आते समय थाना हाईवे पुलिस एंव साइबर/सर्विलान्स टीम द्वारा अभियुक्तगण को दिनांक 11.09.2026 को समय करीब 07.10 बजे गिरफ्तार किया गया और इनके कब्जे से अपह्रत बाल शिशु को सकुशल बरामद किया गया।

सन्तान सुख से वंचित होने के कारण अभियुक्ता व सहअभियुक्त संजीव द्वारा दिनांक 08.09.2026 को मथुरा रेलवे स्टेशन गेट संख्या-02 के बाहर से अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ मथुरा घूमने आयें वादी मुकदमा की पत्नी के पास सो रहे उसके 05 माह के बच्चे को उठाकर अपने साथ मुरैना ले गये। बच्चे के साथ मन्दिर में दर्शन कर वापस आते समय थाना हाईवे पुलिस एंव साइबर/सर्विलान्स टीम द्वारा अभियुक्तगण को दिनांक 11.09.2026 को समय करीब 07.10 बजे गिरफ्तार किया गया और इनके कब्जे से अपह्रत बाल शिशु को सकुशल बरामद किया गया।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम,पता व उम्र:-*
1.संजीव पुत्र विष्णु निवासी ग्राम जरेरुआ पोस्ट नूराबाद थाना नूराबाद जनपद मुरैना राज्य मध्य प्रदेश उम्र करीब 27 वर्ष ।
2.एक महिला अभियुक्ता ।

*अभियुक्तगण उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान,दिनांक व समय:-*
*स्थान-* ग्राम बसईया मन्दिर के पास से जनपद मुरैना राज्य मध्यप्रदेश से,दिनांक 11.09.2026 व समय 07.10 बजे।

*अभियुक्तगण उपरोक्त से बरामदगी का विवरणः-*
अपहृत किया गया बाल शिशु उम्र करीब 05 माह (सकुशल बरामद) ।

*अभियुक्तगण उपरोक्त का आपराधिक इतिहासः-*
मु0अ0सं0-873/2026 धारा-137(2)/61(2) बी0एन0एस0 थाना हाईवे जनपद मथुरा ।

*अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-*
1.प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार राठी थाना हाईवे जनपद मथुरा ।
2.उ0निरी0 आनन्द सिंह चौकी प्रभारी पन्नापोखर थाना हाईवे जनपद मथुरा ।
3.उ0निरी0 प्रदीप कुमार थाना हाईवे जनपद मथुरा ।
4.उ0निरी0 आशीष मलिक प्रभारी साइबर सेल जनपद मथुरा ।
5.है0का0 राघवेन्द्र सिंह सर्विलान्स सेल जनपद मथुरा ।
6.है0का0 उमाशंकर साइबर सेल जनपद मथुरा ।
7.का0 मयंक कुमार साइबर सेल जनपद मथुरा ।
8.का0 692 सूरजपाल थाना हाईवे जनपद मथुरा ।
9.म0का0 1072 शिवानी थाना हाईवे जनपद मथुरा ।

Taza Khabar