March 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 1 मार्च 26*आगामी होली का त्यौहार के मध्येनजर समस्त थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च*

मथुरा 1 मार्च 26*आगामी होली का त्यौहार के मध्येनजर समस्त थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च*

मथुरा 1 मार्च 26*आगामी होली का त्यौहार के मध्येनजर समस्त थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च*

बृजभूषण शर्मा की खबर यूपी आजतक मथुरा

आज दिनाँक 01.03.2026 को आगामी त्योहार होलिका दहन और होली के पावन पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने व सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थानों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में दंगा रोधी उपकरणों के साथ *’फ्लैग मार्च* ‘ निकाला गया जिसका उद्देश्य असामाजिक तत्वों में डर और आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करना है।
पुलिस बल द्वारा होली और होलिका दहन के पावन पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए होलिका दहन स्थलों का *सघन भौतिक निरीक्षण* किया गया । इस दौरान सुरक्षा मानकों की कड़ाई से जांच की गई, जिसमें विशेष रूप से बिजली की हाई-टेंशन लाइनों के नीचे या ट्रांसफार्मर के पास होलिका न जलाने और ज्वलनशील पदार्थों से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस प्रशासन द्वारा ग्रामीणों और संभ्रांत व्यक्तियों के साथ *शांति समिति की बैठकें* आयोजित कर आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की पुरजोर अपील की गयी। इन बैठकों के माध्यम से पुलिस द्वारा नागरिकों को परंपरागत स्थलों पर ही होलिका दहन करने, बिजली के तारों से सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी विवादित मुद्दे को आपसी संवाद से सुलझाने के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही अराजक तत्वों और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी जाती है, ताकि त्योहार के दौरान सांप्रदायिक शांति सौहार्द बना रहे।

Taza Khabar