मथुरा 03 मार्च* आज 03 मार्च को नगला बिंदा पर 107 आयुष्मान कार्ड बनाये गए
संवाददाता- नौरंगी लाल की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आजतक
मथुरा 03 मार्च* तहसील मांट के गाँव नगला बिन्दा खण्ड मांट राजा में लगाया गया आयुष्मान कार्ड कैम्प जिसमें गांव के तमाम महिला और पुरुषों के साथ-साथ छोटे बच्चों के कार्ड बनाये गए ।
बताते चलें कि भारत सरकार द्वारा केन्द्रीय वित्त बजट 2018 में आयुष्मान भारत की घोषणा है, जिसके दो मुख्य स्तंभ हैं। पहला देश में एक लाख हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स स्थापित करना एवं दूसरा 10 करोड़ परिवारों को रूपये 5.लाख प्रतिवर्ष के स्वास्थ्य बीमा कवच से जोड़ना। आज उक्त गाँव में कैम्प लगाकर गरीब, मज़दूर और जरूरतमंद लोगों के लिस्ट के अनुसार कार्ड बनाए गए।
स्वास्थ्य विभाग से गजानंद कुमावत (सी एच ओ) मांट ने बताया कि मांट राजा के लिए 3028 तीन हजार अठ्ठाइस कार्ड हैं जिनमें से आज 03 मार्च को नगला बिंदा पर 107 आयुष्मान कार्ड बनाये गए हैं। श्री गजानंद के साथ पिंकी चौधरी(पंचायत सहायक मांट), चंचल शर्मा ( पंचायत सहायक मांट) एवं प्रिया शर्मा( जन सहाय एन जी ओ) मौजूद रहे।

More Stories
वाराणसी23जून26*अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग जाने से 15 छात्रों की हुई मौत से काशी में शोक
पूर्णिया बिहार प्राइस जून 26 _पूर्णिया में प्रशिक्षु सिपाहियों की दीक्षांत परेड संपन्न_
पूर्णिया बिहार 23 जून26 _सिपाही भर्ती परीक्षा कल, प्रशासन अलर्ट_