मऊ 06मई25बेकाबू ट्रक ने स्कूटी सवार दंपति को मारी टक्कर घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत
मऊ कोतवाली थाना क्षेत्र के भुजौटी ऑफीसर कॉलोनी डीएम आवास के सामने बेकाबू अज्ञात ट्रक ने स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मार दिया। जिसमें दंपति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जाता है कि शकील अहमद पुत्र सिराज अहमद 55 वर्ष निवासी जुम्मनपुरा थाना कोपागंज अपनी पत्नी राबिया खातून 50 वर्ष के साथ स्कूटी पर सवार होकर मऊ शहर के फातिमा अस्पताल में मरीज से मिलने के लिए आए हुए थे। सोमवार की देर रात लगभग 11:00 बजे दोनों पति-पत्नी स्कूटी पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे जैसे ही कोतवाली थाना क्षेत्र के भुजौटी ऑफीसर कॉलोनी डीएम आवास के सामने पहुंचे ही थे कि मऊ की तरफ आ रही एक अनियंत्रित बेकाबू अज्ञात ट्रक ने स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। जिसमें दंपति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और मामले की जांच पड़ताल में जीत गई।

More Stories
भागलपुर22जुलाई26*ईशीपुर बाराहाट थानान्तर्गत एक विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध करते हुए एक अपराधी गिरफ्तार।
पंजाब22जुलाई26*अबोहर में भाजपा के मेयर बनने पर बार एसो. के प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ व आर.एस. फोर ने बांटे लड्डू
लखनऊ22जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*