भोपाल07नवम्बर24*Software में खराबी के चलते Dial-100 में नहीं पहुंच पा रही थीं 25 प्रतिशत Call*
भोपाल। पुलिस की सहायता के डायल-100 में मदद मांगने वालों में लगभग 25 प्रतिशत लोगों के फोन कॉल सेंटर में नहीं पहुंच पा रहे थे। मंगलवार शाम तक यह दिक्कत रही। साफ्टवेयर के कोर स्विच में खराबी के चलते यह दिक्कत आई थी। अधिकारियों ने बताया कि इंजीनियरों ने स्विच में सुधार कर दिया है। अब कोई दिक्कत नहीं है। पूरे प्रदेश के डायल-100 वाहनों का कॉल सेंटर भोपाल स्थित भदभदा में रेडियो पुलिस के मुख्यालय में हैं। यहां एक शिफ्ट में 80 अटेंडर बैठते हैं। स्विच में खराबी के चलते इनमें 20 के पास कॉल नहीं पहुंच पा रही थी। दरअसल, साफ्टवेयर की मरम्मत के लिए आठ करोड़ रुपये की लागत से फायरवाल लगाने की आवश्यकता है। वर्तमान कंपनी बीते चार वर्ष से सेवा विस्तार में चल रही है। नई कंपनी का चयन निविदा प्रक्रिया में उलझा है। इस कारण फायरवाल नहीं लग पा रहा है।

More Stories
भागलपुर19अगस्त26*तिलकामांझी थानान्तर्गत आभूषण चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को 36 घंटों के अंदर किया गया गिरफ्तार,
अलीगढ़19अगस्त26* अतरौली में मोबाइल ब्लास्ट से हड़कंप, फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय झुलसा
नई दिल्ली18अगस्त26*माता-पिता की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला