भिण्ड9जुलाई24*जनसुनवाई में कलेक्टर ने 71 से अधिक आवेदनों पर कार्यवाही के दिए निर्देश*
भिण्ड – कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव ने आवेदकों की समस्याओं, शिकायतों को सुना और उनका निराकरण किया। कुछ प्रकरणों में संबंधित जिला अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही एवं शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर के समक्ष 71 से अधिक आवेदन आए जिन पर संबंधितो को भेजकर कार्यवाही के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री एलके पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शिवांगी अग्रवाल, अन्य अधिकारी, शहरी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
जनसुनवाई में कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव ने बीमारी से संबंधित इलाज, विद्युत बिलों में सुधार, हैण्डपंपों का संधारण, पेंशन, सडक दुघर्टना सहायता, हितग्राही मूलक योजनाओं में बैंक ऋण, बीपीएल राशन कार्ड, जमीन पर कब्जा एवं प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराने से संबंधित आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक कार्यवाही करने के निर्देश दिए कि आवेदकों की ओर से प्रस्तुत किये जाने वाले आवेदनों पर गंभीरता के साथ कार्यवाही कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाए साथ ही समस्याओं के निस्तारण के संबंध में की गई कार्यवाही से अवगत भी कराएं।

More Stories
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*
बांदा 27 अगस्त26*गोवंश को बचाने के चक्कर मे पलटा कचडे से भरा डंपर ट्राला हादसे मे ड्राइवर को आई हल्की चोट*