पूर्णिया बिहार 2 अक्टूबर 26* पूर्णिया में भाजपा के नवनियुक्त संगठन मंत्री अनंत नारायण मिश्र का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में भरा जोश*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ पूर्णिया डिविजन बिहार
*पूर्णियां बिहार ।* भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त संगठन मंत्री अनंत नारायण मिश्र का गुरुवार को पूर्णिया भाजपा जिला कार्यालय बनभाग में भव्य स्वागत किया गया। कोसी, पूर्णिया और भागलपुर प्रमंडल की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार पूर्णिया पहुंचने पर भाजपा परिवार ने गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया। इस दौरान जिला कार्यालय कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा रहा।
*दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम से हुई शुरुआत*
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। मंच का संचालन श्रीमती मीनाक्षी सिन्हा ने किया।
*संगठन ही सर्वोपरि, कार्यकर्ता ही शक्ति – अनंत नारायण मिश्र*
मुख्य अतिथि अनंत नारायण मिश्र ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने संगठन की मजबूती, अनुशासन, सक्रियता और आपसी समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उनके संबोधन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ।
*भाजपा नेताओं ने किया स्वागत, मजबूत संगठन का लिया संकल्प*
इस अवसर पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि अनंत नारायण मिश्र के मार्गदर्शन से संगठन को नई दिशा मिलेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सीमांचल प्रभारी प्रणव यादव, बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि और पूर्णिया विधायक विजय कुमार खेमका ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में व्यवस्था प्रभारी संजय राय, निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा, जिला महामंत्री अरुण राय पुलक, संजय पोद्दार सहित महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष और सभी मंडलों के प्रभारी मौजूद रहे। अंत में जिला महामंत्री अरुण राय पुलक ने धन्यवाद ज्ञापन किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
More Stories
मथुरा 2 अक्टूबर 26* श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने भरी हुंकार, 11सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम कार्यालय तक निकाला मार्च
नई दिल्ली 2 अक्टूबर 26*नई दिल्ली में सजा इंटरनेशनल इम्पीरियल अवॉर्ड्स 2026 का मंच उद्यमियों को मिला सम्मान
मथुरा 2 अक्टूबर 2026*पानी लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाई गांधी जयंती