भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर8मई26*9 मई 2026 को व्यवहार न्यायालय में लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत*
*वन टाइम ट्रैफिक चालान सेटलमेंट जिला स्कूल भागलपुर में किया जाएगा*
भागलपुर, 08 मई 2026: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भागलपुर के तत्वावधान में दिनांक 09 मई 2026 (शनिवार) को पूर्वाह्न 10:30 बजे से व्यवहार न्यायालय, भागलपुर, नवगछिया एवं कहलगांव के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
लेकिन वन टाइम ट्रैफिक चालान सेटलमेंट जिला स्कूल भागलपुर में पूर्वाह्न 10:00 बजे से किया जाएगा। 31 दिसंबर 2025 तक के लंबित ट्रैफिक चालान के मामले में 50% पेनल्टी की छूट दी जाएगी । इसके साथ ही (लेट फी) विलंबित शुल्क और अतिरिक्त अर्थ दंड (पेनल्टी)से भी छूट दी जाएगी। सुनवाई के दिन मामले का त्वरित और आसान ढंग से निष्पादन किया जाएगा। केवल आपको अपना वाहन का अद्यतन स्पष्ट अभिलेख रखना होगा।
सेटलमेंट की राशि नगद भी स्वीकार की जाएगी इसलिए वैसे वाहन मालिक जिन पर ट्रैफिक चालान से संबंधित मामले हैं वह 09 मई 2026 शनिवार को जिला स्कूल में पूर्वाह्न 10:00 बजे से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मामले की सुनवाई हेतु उपस्थित हो सकते हैं।

More Stories
नई दिल्ली24जून26*भारत के एनएसए अजीत डोभाल के आगे रखी नेमप्लेट पर इंडिया की जगह ‘भारत’ लिखा दिखा.*
नई दिल्ली24जून26*FCRA: एनजीओ पर सरकार ने कसा शिकंजा; विदेशी चंदे के नियमों में बड़े बदलाव किए गए,
लखनऊ24जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*