April 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर28अप्रैल26*सृजन साथी जन संपर्क अभियान* के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भागलपुर28अप्रैल26*सृजन साथी जन संपर्क अभियान* के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता

भागलपुर28अप्रैल26*सृजन साथी जन संपर्क अभियान* के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आज भागलपुर के पटल बाबू रोड में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे *सृजन साथी जन संपर्क अभियान* के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अभियान के तहत बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने कांग्रेस की विचारधारा से प्रेरित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए *सृजन साथी* के रूप में जुड़कर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर *कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री प्रवीण सिंह कुशवाहा* ने अपने हाथों से नए साथियों को पार्टी से जोड़ा और उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों को कहा कि सृजन साथी अभियान का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना है। उन्होंने सभी साथियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ें, ताकि कांग्रेस को पंचायत स्तर से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक मजबूती मिल सके।
इस प्रकार का कैम्प आने वाले दिनों में भागलपुर जिला के विभिन्न विधानसभा में आयोजित कर कांग्रेस के विचारधारा वाले लोगों को पार्टी में शामिल किया जाएगा ताकि पार्टी के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके ।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण चौधरी,पुर्व जिला उपाध्यक्ष मुज्जफर अहमद,प्रदेश प्रतिनिधि संजय राणा,मो जावेद,युवा कांग्रेस के का जिलाध्यक्ष प्रशांत बनर्जी,नीरज कुमार,रजनीश कुमार,सुमित साह, विजय आनंद,भानु यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Taza Khabar