भागलपुर रिपोर्ट=शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर27जून2023*धमाके के बाद घटनास्थल पर जांच कर रही है एटीएस की टीम*
भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद में कल देर शाम हुए धमाके मामले की जांच के लिए आज मौके पर एटीएस की टीम व बम निरोधक दस्ता पहुंची। टीम ने घण्टों घटना स्थल की जांच की। घटनास्थल पर जमींदोज हुए मलबे को हटवाकर कई सैम्पल लिया। एटीएस टीम ने मीडिया से कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। आपको बता दें कि कल शाम हुसैनाबाद निवासी अब्दुल गनी के घर तेज धमाका हुआ था जिसमे घर जमीदोज हो गया घटना में अब्दुल के बेटे की मौत हो गयी वहीं अब्दुल की पत्नी, मासूम बेटी व बड़ा भाई घायल हो गया था। घायलों का जेएलएनएमसीएच में इलाज चल रहा है। इधर सूत्रों से बड़ी जानकारी मिल रही है कि घर मे ही बम बनाये जा म रहे थे। हालांकि भागलपुर एसएसपी इन सभी पहलुओं पर जाँच कर रहे हैं।

More Stories
लखनऊ27अप्रैल26*लखनऊ विकास प्राधिकरण के जोन 6 में सील इमारत पर हो रहा निर्माण कार्य
मयूरभंजन उड़ीसा 27अप्रैल26*किंडरगार्टन में घुस रहे सांप से भिड़ गया ‘काली’, जान देकर बचाई 30 बच्चों की जान*
नदिया 27अप्रैल26*सीएम योगी के रोड-शो में उमड़ा जनसमुद्र, महिलाएं, बुजुर्ग व युवा मोबाइल में कैद करते रहे योगी की झलक