भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर27अप्रैल26*जोगसर थाना अंतर्गत अपहृता नाबालिक लड़की को भोपाल से किया गया बरामद ।
दिनांक-21.12.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर को सूचना प्राप्त हुआ जोगसर थानान्तर्गत नागरमॉल से अंशु कुमारी, पे०-हरिचरण दास, सा०-विसनपुर जिच्छो, थाना-लोदीपुर, जिला-भागलपुर से गुम हो गई। इस संबंध में जोगसर थाना कांड सं0-328/25, दिनांक-22.12.2025 सुसंगत धाराओं में दर्ज की गई थी।
उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक, नगर भागलपुर के निगरानी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नगर-01 एवं थानाध्यक्ष जोगसर तथा डी०आई०यू० टीम० भागलपुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।गठित टीम के द्वारा क्रम में यह ज्ञात हुआ की माह अप्रैल 2026 में उक्त अपहृता के नाम से एक नया आधार कार्ड सृजित हुआ है जिसमे उसे बालिक दिखाते हुए उसकी आयु 21 वर्ष कर दिया गया है जबकि वह नाबालिग है तथा उस आधार कार्ड में उसका विवाहित होने का फोटो लगाया गया जो आधार कार्ड उनके पैतृक घर भागलपुर के पता पर डाक के माध्यम से आया। उस आधार कार्ड में अंकित मो० नंबर के सत्यापन से ज्ञात हुआ की वह सोनू जैन, पिता स्व० नरेन्द्र कुमार जैन, सा० गरेठिया दांगी, बैरसिया भोपाल म०प्र० के नाम से पंजीकृत है उक्त नाम-पता के सत्यापन एवं छापेमारी के क्रम में उक्त अप्रथामिकी अभियुक्त सोनू जैन को उनके घर से हिरासत में लिया गया तथा उन्ही के घर से उक्त अपहृता को बरामद किया गया तथा साथ ही इस पुरे प्रकरण में उक्त लड़की का खरीद-विक्री एवं उसकी आयु बदल कर अप्रथामिकी अभियुक्त सोनू जैन से विवाह कराने वाले बिचौलिया आर्य समाज के आचार्य कमल किशोर शास्त्री, पिता स्व० बालेश्वर प्रसाद, सा०-आर्य समाज मंदिर, बैरसिया, थाना बैरसिया, जिला भोपाल को भोपाल से विधिवत गिरफ्तार किया गया।अपहृता से पूछ-ताछ के दौरान यह पाया गया की उक्त अपहृता को ट्रेन में सफर के दौरान एक अज्ञात महिला-पुरुष के द्वारा इसे अपने साथ लेकर दिल्ली ले जाया गया तथा उसे अपने साथ कुछ दिन रख कर फिर भोपाल में ले जाकर उपरोक्त अभियुक्तों को 2,50,000/- (दो लाख पचास हजार रुपये) में बेच दिया गया। गिरफ्तारी विवरणी :-01. सोनू जैन, पे०-स्व० नरेन्द्र कुमार जैन, सा०-गरेठिया दांगी, थाना-बैरसिया भोपाल, म०प्र० । 02. कमल किशोर शास्त्री, पिता स्व० बालेश्वर प्रसाद, सा० आर्य समाज मंदिर, बैरसिया, थाना बैरसिया, जिला भोपाल। छापामारी दल की विवरणी :- पु०अ०नि० सह-थानाध्यक्ष मंटु कुमार जोगसर थाना।पु०अ०नि० योगेश कुमार जोगसर थाना।पु०अ०नि० आशीष कुमार जोगसर थाना।पु०अ०नि० शिवानी कुमारी जोगसर थाना।म०सि० / 1569 शांति कुमारी जोगसर थाना।सि0/454 दिपक कुमार जोगसर थाना।सि0/298 पिंटु कुमार पाल जोगसर थाना। डी०आई०यू० टीम।

More Stories
पंजाब २३ जून २०२६ * नाबालिग लड़की प्रेमी संग फरार, पुलिस से शहर के एमसी व लोगों ने लड़की को बरामद करने की मांग की
पंजाब २३ जून २०२६ * विपन शर्मा की धर्मपत्नी स्नेहलता शर्मा ने पार्षद बनने के बाद दुर्गा मंदिर में हल्वे व चने का लंगर लगाया
अयोध्या२३ जून २०२६ * अयोध्या पहुंचीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने राम मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए।