August 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ18अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ18अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ18अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️ लखनऊ: लखनऊ में GenZ Rising अभियान के तहत प्रेस वार्ता होगी। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन-यूपी ने इसकी घोषणा की है। यूपी प्रेस क्लब में आज दोपहर 12 बजे प्रेसवार्ता आयोजित होगी। जंतर-मंतर आंदोलन के नेताओं को लेकर यात्रा निकाली जाएगी।

➡️ लखनऊ: यूपी टी-20 लीग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। लखनऊ फाल्कंस ने नोएडा किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया। नोएडा किंग्स के दिए 137 रनों के लक्ष्य को लखनऊ ने हासिल कर लिया। गेंदबाज अभिनंदन सिंह ने नोएडा के 4 विकेट झटके। आराध्य यादव ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए।

➡️ दिल्ली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली जाएंगे। सीएम योगी शाम तक दिल्ली पहुंचेंगे। यूपी इन्वेस्टमेंट कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। जापानी उद्यमियों के साथ मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होगा।

➡️ देहरादून: भाजपा मुख्यालय में आज अहम बैठक होगी। तीन लोकसभा सीटों को लेकर महामंथन किया जाएगा। बैठक में सीएम पुष्कर धामी और प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। पौड़ी, हरिद्वार और टिहरी लोकसभा सीटों पर चर्चा होगी। तीनों लोकसभाओं के विधायक और सांसद शामिल होंगे।

➡️ सीतापुर: चौका नदी में डूबने से किशोर की मौत हो गई। श्याम दोस्तों के साथ मवेशी चराने गया था। काफी तलाश के बाद ग्रामीणों ने शव निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला रेउसा क्षेत्र के नारायणपुर गांव का है।

➡️ लखनऊ: पुलिस आयुक्त लखनऊ ने डालीगंज स्थित पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव और पत्रावलियों के निस्तारण की जानकारी ली। पुलिस आयुक्त ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

➡️ प्रतापगढ़: एसडीएम न्यायिक की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। लालगंज के समाधान दिवस में समीक्षा के दौरान गैरहाजिर मिले 3 अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया। SDO विद्युत, पूर्ति निरीक्षक और पूर्ति निरीक्षक रामपुर संग्रामगढ़ को नोटिस मिला है। अधिकारियों से 3 दिन में जवाब मांगा गया है।

➡️ झांसी: ट्रेन से 50 लाख रुपये की चांदी पकड़ी गई है। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में 20.05 किलो चांदी के आभूषण मिले। पिता-पुत्र चांदी के जेवर ग्वालियर ले जा रहे थे। GRP की चेकिंग में दोनों संदिग्ध मिले। तलाशी में 9 डिब्बों में चांदी के आभूषण बरामद हुए। GRP ने मामला GST विभाग को सौंप दिया है। मामला वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन का है।

➡️ रायबरेली: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में नामजद आरोपी मो. असलम गिरफ्तार हुआ है। आरोपी पर दुष्कर्म और धमकी देने का आरोप था। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। शिवगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

➡️ रायबरेली: लूट की फर्जी सूचना देना भारी पड़ गया। मामूली विवाद में लूट की सूचना दी गई थी। जांच में सिर्फ मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस ने मोनू और संजीत को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई सरेनी थाना पुलिस ने की है।

➡️ ललितपुर: बाइक सवार की लाइव मौत का वीडियो सामने आया है। रस्सी गर्दन में फंसने से युवक की मौके पर मौत हो गई। सड़क के आर-पार रस्सी बांधने से हादसा हुआ। शव को सड़क से उठाकर किनारे फेंक दिया गया। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है। मामला दैलवारा चौकी क्षेत्र का है।

➡️ सहारनपुर: पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक गौकश गोली लगने से घायल हुआ है। दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। मौके से 315 बोर का तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। नशीम पर पहले से गौकशी और हत्या के केस दर्ज हैं। मामला थाना सरसावा क्षेत्र का है।

➡️ ऊधम सिंह नगर: घर लौट रहे युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। युवक की गर्दन पर गहरे निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मामला काशीपुर के कुंडेश्वरी क्षेत्र का है।

➡️ ऋषिकेश: बीन नदी में देर रात मैक्स वाहन पलट गया। वाहन के अंदर दो युवक फंस गए थे। वाहन बहकर सीढ़ीनुमा बांध से लटक गया। SDRF टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों का रेस्क्यू किया। मामला चीला बैराज रोड का है।

➡️ गाजियाबाद: रविवार रात हुए गोलीकांड मामले में पुलिस की फरार आरोपी अमन से मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हुआ और गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथी अरुण को भी गिरफ्तार किया गया है। गोलीकांड में इस्तेमाल तमंचा बरामद हुआ है। विजयनगर पुलिस ने देर रात कार्रवाई की।

➡️ लखनऊ: आज समाजवादी छात्र सभा प्रदर्शन करेगी। अपराध, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन होगा। लखनऊ विश्वविद्यालय गेट नंबर-1 पर प्रदर्शन किया जाएगा।

➡️ रायबरेली: लूट की फर्जी सूचना देने के मामले में पुलिस ने मोनू और संजीत को गिरफ्तार किया है। मामूली विवाद में लूट की सूचना दी गई थी। जांच में सिर्फ मारपीट का मामला सामने आया। कार्रवाई सरेनी थाना पुलिस ने की है।
————————————————————————————