भागलपुर26नवम्बर2022*कांग्रेसियों ने संविधान दिवस पर डॉ0 भीमराव अंबेडकर को किया याद।
___________________
कांग्रेस इंटक के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में। आज दिनांक 26 26 नवंबर 2022 दिन शनिवार संध्या 5:00 बजे तिलकामांझी चौक पर भारत के संविधान की पूजा अर्चना कर संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कैंडल जलाया। उसके बाद संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर उसके प्रति निष्ठावान एवं देश की अखंडता को बरकरार रखने के लिए,संविधान की रक्षा की शपथ ली। मजदूर फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने संविधान निर्माता चित्र पर श्रद्धा का पुष्प अर्पित करते हुए कहा- आज के दिन हम उस विद्वान एवं बुद्धिजीवियों को याद कर रहे हैं। जिन्होंने संविधान का गठन किया था। संविधान की रक्षा करना हर मौलिक नागरिक का कर्तव्य है।। आज वर्तमान समय में जो देश में सरकार चल रही है वह बाबा साहब के द्वारा लाए गए संविधान को समाप्त करने की कोशिश में लगी हुई है नागरिकों के मौलिक अधिकारों को छीनने का काम कर रही है हम कांग्रेसियों का दायित्व है संविधान की रक्षा करना जबकि सरकार को सोचनी चाहिए कि पहले देश के नागरिक रहेंगे तभी तो सरकार चलेगी संविधान पर कुठाराघात किया जा रहा है।
इस अवसर पर मजदूर फेडरेशन के महामंत्री उपेंद्र राम,प्रवीण कुमार झा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिषेक चौबे कैलाश हरि,विकास कुमार,डॉ आरिफ आजाद, पूर्व सैनिक जगदीश झा, कामेश्वर मंडल,फेडरेशन सचिव सिकंदर चौधरी, मीडिया प्रभारी नीतीश कुमार, अशोक कुमार,पंकज उपाध्याय,विवेक कुमार,सोनू कुमार, रामविलास पासवान आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे ।
सधनयवाद
भवदीय
ओमप्रकाश उपाध्याय
प्रदेश अध्यक्ष
भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक बिहार

More Stories
अयोध्या3मई26*श्रद्धालु की मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार (विनय सिन्हा)
जालौन 3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर जालौन केई कुछ महत्वपूर्ण खबरें
जालौन3मई26*मनुष्य के जीवन मे भोजन की तरह से सत्संग की भी आवश्यकता होती है