औरैया 26 नवंबर *संविधान के नियमों का पालन करना हम सभी का दायित्व-डीएम*
*औरैया 26 नवंबर 2022-* जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने कलक्ट्रेट सभागार में संविधान दिवस के मौके पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण कराई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि संविधान के नियम का पालन करना हम सभी का दायित्व है, यह संविधान हमें एक सूत्र में बांधकर रखता है, इसलिए हमें हमारे देश के संविधान का सम्मान करना चाहिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 महेंद्र पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अब्दुल बासित, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर रमेश यादव, परियोजना निदेशक हरेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
More Stories
नई दिल्ली 30 सितम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *बुधवार,के मुख्य समाचार*
दिल्ली30 सितंबर 26*सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा है कि कैंसर की 2700 रुपए वाली दवा पर 27 हजार रुपए MRP क्यों है?
लखनऊ 30सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*