भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता ( यूपी आजतक)।
भागलपुर24दिसम्बर23* बच्चों के लिए “फन विथ कलर्स” संस्था द्वारा चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
आज क्रिसमस के एक दिवस पूर्व गोशाला प्रांगण में बच्चों के लिए “फन विथ कलर्स”संस्था द्वारा चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन संस्था की अध्यक्ष बुलबुल कुमारी एवं सचिव प्रदीप शिवानीवाला के द्वारा किया गया। जिसमें 5 वर्ष से लेकर 15 वर्ष तक की आयु के बच्चों ने भाग लिया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कृष्णा कलायन कला केन्द्र की निदेशक श्वेता सुमन एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में क्राफ्ट कला की जानकार कुसुम बाजोरिया जी सहित संस्था के अन्य सदस्य शामिल हुए। इस खास मौके पर श्वेता सुमन ने कहा कि “भारत की सनातन संस्कृति “वसुधैव कुटुंबकम् की प्रणेता है और विश्व की सभी संस्कृतियों का सम्मान भारत करता है और ऐसी प्रतियोगिता बच्चों को स्वस्थ एवं रचनात्मक मानसिक वातावरण देते हैं।
अध्यक्ष बुलबुल ने कहा कि ये आयोजन खास बच्चों के लिए है चित्रांकन के दौरान वे मोबाइल से दूर रहेंगे और अपनी क्षमता को पहचानेंगे। सचिव प्रदीप ने कहा कि ये आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए किया गया है । इस अवसर पर ,सम्राट, प्रकाश , प्रिया वर्मा, रीमा सिंघानिका एवं बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। इस अवसर पर केक काट कर नव वर्ष की बधाई दी।

More Stories
महोबा 02जून2026*चरखारी में किसान की भूमि पर जबरन बाउंड्री बनाने का आरोप, न्याय की गुहार
भागलपुर2जून26*भागलपुर के प्रभारी सचिव ने सहयोग शिविर में की शिरकत*
जमुई2जून2026*साथ साथ पढ़ रही छात्राओ ने आपस मे प्रेम विवाह कर लिया