ब्रेकिंग न्यूज :
भागलपुर24जून2023*बम धमाके से फिर दहला भागलपुर, एक की हुई मौत, तीन गंभीर रूप से हुए जख्मी।
भागलपुर से शैलेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक।
भागलपुर: भागलपुर में एक बार फिर से बम धमाका हुआ है। जिससे इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया। वहीँ इस घटना में एक लड़के की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। धमाके के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।
घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि बबरगंज के हुसैनाबाद कुरैशी मोहल्ले में स्थित अब्दुल गनी के घर में जोरदार धमाके के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। इस घटना में एक 17 साल के किशोर की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बम निरोधक दस्ता और पुलिस टीम पहुंची है और मामले की छानबीन में जुट गई है। ब्लास्ट के बाद घर का हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है।
More Stories
कानपुर नगर 13 अक्टूबर 26*आने वाले नए साल पर कम आय वाले परिवारों को मिल सकती है बड़ी सौगात!*
गोरखपुर13 अक्टूबर 26*शिक्षक MLC चुनाव – सोशल मीडिया पर छाए ध्रुव कुमार त्रिपाठी*
पीलीभीत 13 अक्टूबर 26* पीलीभीत में रामलीला मेला कमेटी के वर्चस्व को लेकर 3 लोगो कि गोली लगने से मौत