भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर24अप्रैल26*भागलपुर में होम डिलीवरी से मिल रहा है एलपीजी*
भागलपुर, दिनांक 24 अप्रैल 2026, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सुधीर कुमार ने बताया कि भागलपुर में गैस एवं पेट्रोल /डीजल की नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है। होम डिलीवरी के माध्यम से उपभोक्ताओं को गैस का वितरण एजेंसियों के द्वारा किया जा रहा है। बुकिंग की अपेक्षा ज्यादा संख्या में गैस सिलेंडर की डिलीवर की जा रही है।
उपभोक्ता *एजेंसी के गोदाम पर गैस लेने के लिए नहीं जाएं। गोदाम से गैस के वितरण पर रोक लगाई गई है।*
विवाह/शादी समारोह वगैरह के लिए व्यावसायिक गैस आपूर्ति/उपलब्धता हेतु अनुमंडल स्तर पर कार्य किया जा रहा है।
जिला प्रशासन के द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निवारण किया जा रहा।
जिला नियंत्रण कक्ष 24/7 घंटे संचालित है। जिसका दूरभाष संख्या 0641 2402871 है।
जिसके माध्यम से गैस उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण किया जा रहा है।
More Stories
लखनऊ 20 सितंबर 26*फर्जी पुलिस आईडी दिखाकर स्कॉर्पियो से कारोबारी का अपहरण
मुजफ्फरनगर, 20 सितंबर 2026*महर्षि कालू बाबा जी का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया
सहारनपुर, 20 सितंबर 2026 पत्रकार से कथित बदसलूकी पर भड़का ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन