भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता (यूपी आजतक)।
भागलपुर23दिसम्बर23*आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे भागलपुर, महर्षि मेंही आश्रम के आचार्य व साधु संतों से किया संवाद।
भागलपुर : आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत बीती रात्री में ही भागलपुर पहुंच चुके थे।, मोहन भागवत के भागलपुर पदार्पण होते ही भारतीय जनता पार्टी एवं आरएसएस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसको लेकर भागलपुर जिले के आसपास के जिलों को भी हाई अलर्ट कर दिया गया है।, मोहन भागवत के भागलपुर पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, लेकिन मोहन भागवत शहरवासियों से मुखातिम नहीं हुए। सुरक्षा के मद्देनजर शहर में 53 स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई थी। संघ प्रमुख मोहन भागवत महर्षि मेंही आश्रम कुप्पाघाट पहुंचे और वहां के आश्रम के आचार्य और साधु संतों से मिलकर कई विंदुओं पर संवाद किए, उन्होंने सबसे पहले महर्षि मेंही परमहंस जी।महाराज और संत सेवी महाराज के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि किया,फिर संत मत सत्संग भवन प्रशाल में आकर आश्रम के आचार्य व साधु संतों के साथ संबोधन कार्यक्रम में भाग लिया उसी दौरान महर्षि मेंही पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म “महर्षि मेंही एक व्यक्तित्व एक विचार” का लुक आउट जारी किया,इस फिल्म के बने पांच मिनट के शॉट को भी दिखाया गया,वहीँ इस कार्यक्रम के आयोजन के बाद आज ही वह अपने काफिलों के साथ पटना के लिए रवाना हो गए। कार्यक्रम के दौरान कुप्पाघाट परिसर में आज अनुयायियों के लिए प्रवेश वर्जित था। उन्होंने कहा कि महर्षि मेंही पर बनी फिल्म काफी रोचक है और इस फिल्म में महर्षि में ही के जीवन शैली को दर्शाया गया है इसे लोगों को जरुर देखना चाहिए वहीं आगामी चुनाव को किसी तरह की कोई भी टिप्पणी नहीं किए।

More Stories
भागलपुर21जुलाई26*सहयोग शिविर के माध्यम से सरकार पहुँचा रही है योजनाओं का घर-घर लाभ :डीएम
जोधपुर21जुलाई26*दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे निहत्थे युवाओं पर बल प्रयोग लोकतंत्र पर कलंक — नरेंद्र शर्मा
लखनऊ21जुलाई2026*UP कैबिनेट के फैसले*विंध्य एक्सप्रेस वे (6 लेन, विस्तारीकरण 8 लेन) प्रस्ताव पास,