जोधपुर21जुलाई26*दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे निहत्थे युवाओं पर बल प्रयोग लोकतंत्र पर कलंक — नरेंद्र शर्मा
जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं एवं युवाओं पर हुई पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है।
उन्होंने कहा कि निहत्थे छात्र-छात्राओं और युवाओं पर लाठीचार्ज, वाटर कैनन और टियर गैस का प्रयोग अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। प्रदर्शनकारी एक महीने से नीट पेपर लीक मुद्दे पर भूख हड़ताल ओर धरने पर थे सरकार की तरफ से एक महीने से उनकी मांगों को नहीं सुनने पर 20 जुलाई को संसद भवन तक मार्च कर अपनी बातों को रखने का आह्वान किया था परन्तु उन सभी पर अमानवीय व्यवहार हुआ जो बहुत ही शर्मनाक है मेरा केंद्र सरकार से आग्रह है कि प्रदर्शनकारियों के साथ आवश्यकता से अधिक बल प्रयोग हुआ है इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ रिपोर्टों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्राओं पर पुरुष पुलिस द्वारा बुरी तरह से पीटा गया उनका कसूर क्या था ?
नरेंद्र शर्मा ने कहा कि देश का युवा रोजगार, शिक्षा और अपने भविष्य से जुड़े सवाल पूछ रहा है। लोकतंत्र में इन सवालों का जवाब संवाद से दिया जाना चाहिए, न कि बल प्रयोग से। सरकार का दायित्व नागरिकों की आवाज़ सुनना है, उन्हें डराना नहीं।
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि इस पूरी घटना की न्यायिक या स्वतंत्र जांच कराई जाए, दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का सम्मान हो।
नरेंद्र शर्मा
जिलाध्यक्ष, ओबीसी विभाग
जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी

More Stories
लखनऊ21जुलाई2026*प्रदेश के खाद व्यापारियों ने उत्पीड़न के खिलाफ भरी हुंकार*
बाराबंकी21जुलाई26*’83 सीटों का रिमोट हमारे पास’, रामनगर से अरविंद राजभर का बड़ा सियासी दावा
देहरादून21जुलाई26*दिल्ली में हुए छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में भी भारी हंगामा*