भागलपुर22जून2023*जलते हुए मणिपुर को छोड़कर पीएम मोदी फोटो खींचने विदेश भ्रमण पर : ओम प्रकाश
_________________________
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी यात्रा पर भड़के कांग्रेस नेता ओम प्रकाश उपाध्याय ने कहा मणिपुर जल रहा है। देश के लोग जान बचाने का गुहार लगा रहे हैं। दुर्भाग्य है जलते मणिपुर को छोड़कर पीएम नरेंद्र मोदी फोटो खींचाने अमेरिकी विदेश यात्रा पर निकले। कांग्रेस नेता ने आगे कहा मणिपुर नफरत की राजनीति में जल रहा है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को इससे लेना-देना नहीं। मणिपुर के लोगों की जिंदगी कचरा हो चुकी है। प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार तक जलते हुए मकानों,दुकानों और अरमानों पर हाथ सेक रहे हैं। मणिपुर में 250 चर्च जल गये। पचास हजार लोग अन्यत्र जगहों पर शरण लिए हुए हैं।आज मणिपुर जल रहा है। 2024 में देश न जले हिंदुस्तान की आवाम दिल्ली के दरबार से अहंकारी सरकार को कोसों दूर करेंगी।
More Stories
हल्द्वानी9अक्टूबर2026* ग्राफ़िक एरा हल्द्वानी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार का हुआ सफल समापन
महोबा 9 अक्टूबर 26*दबंग पड़ोसी ने घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर
हरिद्वार 9 अक्टूबर 26*व्यापार आयोग की ट्रस्टी संगीता बंसल से खास बातचीत: नाम के पीछे की सोच और समाज सेवा का संकल्प