भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक।
भागलपुर13अगस्त23*हाथों में राष्ट्रध्वज व होठों पर वंदे मातरम के जयघोष से गुंजा भागलपुर।
आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत 75 मीटर लम्बा तिरंगा यात्रा निकाली गई।
जिला स्कूल प्रांगण से शहर के खरमनचक रोड,भाभाशाह चौक,महाराज अग्रसेन चौक, अम्बेडकर चौक, लोहिया पुल,पटल बाबू रोड, घंटाघर चौक होते हुए तिरंगा यात्रा का आयोजन कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक घर और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगे लगाने का आग्रह किया।
देश की स्वाधीनता में अपना प्राण न्योछावर करने वाले भाभाशाह,डॉ भीमराव आंबेडकर,शहीद भगत सिंह, दीप नारायण सिंह जी की प्रतिमा पर नमन किया।
भाजपा की तिरंगा यात्रा देशभक्ति के तरानों के साथ शहर के जिस मार्ग और चौराहे से गुजरी,वहां तिरंगा लिए देशभक्तों का लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया।
यात्रा के दौरान छोटा-बड़े तिरंगे से लेकर विशालकाय तिरंगे की मौजूदगी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। वंदे मातरम की अनुगूंज के बीच भागलपुर के जनमानस ने भी उत्साह के साथ कदम बढ़ाए
इस दौरान भाजपाइयों ने भारत माता की जय के उद्घोष से पूरा माहौल देश भक्ति से रंग दिया।
रथ में सजी भारत माता के रूप में रिशु कुमारी और हाथों में तलवार लहरा कर आगे बढ़ रही रानी लक्ष्मीबाई के रूप में रचना साह ने विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
जिला स्कूल में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर आजादी के अमृत महोत्सव की सारे शहरवासियों को बधाई भी दी।
शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठन भी इस कार्य में बढ़-चढ़कर कर भाग लिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि संतोष कुमार ने कहा कि हर कोई हाथ में तिरंगा लेकर पीएम मोदी के आव्हान पर समृद्ध भारत के निर्माण के लिए निकल पड़ा है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य हर एक नागरिक में तिरंगे के प्रति सम्मान और गर्व की भावना को विकसित करना है।13 से 15 अगस्त भागलपुर वासी अपने-अपने घर पर तिरंगा फहरा कर आजादी के उत्सव को मनाएंगे।
पीरपैति विधायक ई ललन पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत संपूर्ण विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल रहा है। भारत की विदेश नीति और सामरिक ताकत का एहसास विश्व के सबसे ताकतवर देशों को भी हैं।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए सहस्त्रों परिवार बलि की बेदी पर चढ़ गए उनके इस बलिदान के फलस्वरूप ही आज स्वतंत्र भारत का सूर्य विश्व को अपने प्रकाश की छटा से प्रकाशित कर रहा है।
निवर्तमान जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि जन मानस के मन में हमारे राष्ट्र एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति प्रेम एवं श्रद्धा के भाव जागृत करने के लिए यह तिंरगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
तिरंगा यात्रा में युवा मोर्चा,अल्पसंख्यक मोर्चा, महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, बुनकर मंच,अनुसूचित मोर्चा,अनुसूचित जनजाति मोर्चा, किसान मोर्चा,बिहला विषहरी, महादेव का सजीव चित्रण किया गया।
इस अवसर पर हरिवंशमनी सिंह,अभय वर्मान,नभय चौधरी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति शेखर, सुधांसु तिवारी,शरद सलारपुरिया,विजय यादव,दिलीप मिश्रा,विपुल सिंह,उमाशंकर,राजकिशोर गुप्ता,नितेश सिंह,रोशन सिंह,योगेश पांडेय,विजय कुशवाहा,प्राणिक वाजपेयी,मनीष दास,राजेश टंडन,स्वेता सुमन,नंदकिशोर हरि,चंदन ठाकुर,रोशन राय,आरती यादव,संजय चौधरी,गोपाल मंडल,मो मीनू,अनामिका ठाकुर,विनोद सिन्हा,संजय हरि,शशि मोदी,कुश पांडेय,आशीष सिंह,सुनील सिंह,प्रतिक आनंद,निरंजन चंद्रवंशी,रूबी दास,जिया गोस्वामी,पंकज गुप्ता,राजकुमार यादव,अंजलि घोष, स्वेता सिंह, प्रकाश साह, रितेश घोष,विनीत भगत,आशीष गुप्ता,पप्पू ताती,आशुतोष ढिलो,अभिनव कुमार, कुंदन, शाशनक घोष,प्यारे हिन्द,पुष्पलता, पूजा तिवारी,पिंकी बगोरिया,बबिता सिंह,लक्ष्मी कुशवाहा,सुनीता देवी,प्रीति पांडेय, रिंकू वर्मा,संजय भट,अमित ट्विंकल,हेमंत शर्मा,आदि कार्यकर्ता ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया।

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*