भागलपुर10फरवरी24*अगर मकान बनाने के लिए सड़कों पर ईट बालू गिट्टी गिराया तो होगी बड़ी कार्रवाई*
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता(यूपी आजतक)
भागलपुर के शहरी क्षेत्र में हर समय जाम की समस्या बनी रहती है इसका मुख्य कारण है सड़कों के किनारे अवैध रूप से लगे दुकान सड़कों के किनारे अवैध रूप से वाहन पार्किंग करना साथ ही साथ अब तो लोग घरों को बनाने के लिए ईट गिट्टी बालू सीमेंट तक सड़कों के किनारे गिरा देते हैं जिससे शहर में आने जाने वालों को जाम की समस्या बन जाती है इससे निजात दिलाने के लिए भागलपुर के जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी के आदेश अनुसार डीएसपी सहित कई पदाधिकारी को बुलाकर एक टीम गठन किया गया और ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की भी बात कही गई इसी बाबत आज भागलपुर डीएसपी यातायात आशीष कुमार सिंह ने खुद कमान संभाली और शहर के कई सड़कों के लूप लाइन में जाकर निरीक्षण किया और जहां गिट्टी बालू ईट गिरे हुए थे उसको जप्त कर समान मलिक पर कार्रवाई भी करते दिखे और शहर वासियों को यह चेतावनी भी दी गई कि अगर सड़कों के किनारे किसी तरह का सामान आप घर बनाने के लिए गिरते हैं तो उन्हें तुरंत हटाए वरना जिला प्रशासन नगर निगम प्रशासन के द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
नई दिल्ली29जुलाई26*जंग शुरू हुई तो काम आएंगे ये 5 एक्सप्रेसवे,जानें भारत में कहां-कहां उतर सकते हैं फाइटर जेट्स
कानपुर नगर29जुलाई26* उच्च अधिकारियों के आदेश के बावजूद मृत्यु प्रमाण पत्र न देने का आरोप!
चंडीगढ़29जुलाई26*30 लाख रुपये तक के इलेक्ट्रिक वाहनों पर पूर्ण कर छूट*