भागलपुर05मई25 विश्व हाथ स्वच्छता दिवस के अवसर पर डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया प्लान इंडिया स्वच्छता शिक्षा कार्यक्रम
बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर बिहार में आज दिनांक 05.05.2025 विश्व हाथ स्वच्छता दिवस के अवसर पर डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया प्लान इंडिया स्वच्छता शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत मध्य विद्यालय तरडीहा जगदीशपुर के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों ने भी अपने हाथ को धोकर कार्यक्रम को मनाया, उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार भारती ने कहा कि विश्व हाथ स्वच्छता दिवस हर साल 5 मई को मनाया जाता है, यह एक वैश्विक कार्यक्रम है जो स्वास्थ्य सेवा सुविधाओं में हाथ स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालता है जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं में हाथ स्वच्छता मानकों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए दुनिया भर के लोगों को एकजुट करना है। इस अवसर पर शिक्षक राजेंद्र कुमार ने कहा कि बीमारियों के प्रचार को रोकने और नियंत्रित करने के लिए स्वच्छ हाथ आवश्यक है। उक्त अवसर पर संस्था के जिला लीड शंभू कुमार सिंह ने कहा कि आम लोग अब संक्रमण की रोकथाम में हाथ की सफाई को आधारशिला के रूप में पहचानते हैं वैश्विक कॉविड-19 महामारी के मद्दे नजर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैश्विक स्तर पर जल स्वच्छता और स्वास्थ्य अभियानों के अलावा हाथ की सफाई को बढ़ावा देने पर अपना ध्यान केंद्रित किया है, इस अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चों एवं शिक्षक दिवाकर हरा ,,इंद्रमा चौहान, अमित कुमार पांडे,सुजाता सिंह, पिंकी राय,रंजना कुमारी,शिवराज घोष ने भाग लिया कार्यक्रम में सहयोग विद्यालय सामान्य चंद्रकांत भारती ने किया।

More Stories
अयोध्या5मई26*डीसीएम ने कार में मारी टक्कर, नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा टला
कानपुर नगर5मई26*तीन मासूम लापता: परिवार की पुकार“बच्चों को सुरक्षित लौटाने में समाज आगे आए
भागलपुर5मई2026*जिले का स्थापना दिवस पर,दीपोत्सव एवं संगोष्ठी का आयोजन,