बिहार05मई25कलवार इंडिया एसोसिएशन के बिहार प्रदेश प्रभारी डॉ राजेश रौशन का हुआ भव्य स्वागत
कलवार समाज को अत्यंत पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की हुई चर्चा
खगड़िया। कलवार इंडिया एसोसिएशन के बिहार प्रदेश प्रभारी डॉ राजेश रौशन का कलवार समाज ने खगड़िया आगमन पर किया भव्य स्वागत । उनके सम्मान में कलवार सभा की एक विशेष बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता राम बहादुर प्रसाद ने की। कलवार सेवक समाज के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा आहूत बैठक में कलवार समाज के लोगों पर असामाजिक तत्वों द्वारा हो रहे प्रहार, लूट और हत्या की जितनी भी भर्त्सना की जाय, कम ही होगा। सोनामुखी, मधेपुरा में कलवार समाज के बमबम भगत के हत्यारे की तुरंत गिरफ्तारी की मांग बैठक में की गई। डॉ राजेश रौशन ने कहा कलवार इंडिया एसोसिएशन की बिहार के सभी जिले में ज़िला शाखा का गठन और पदाधिकारियों का चयन किया जाना है। इसी सिलसिले में बिहार भ्रमण कार्यक्रम हो रहा है। आगामी 07 जून को पटना में कलवार समाज की एक विशाल सभा होगी, जिसमें नए सदस्यों को सम्मानित भी किया जायेगा। बैठक में सर्व सम्मति से सरकार से मांग किया गया कि सरकार, कलवार जाति को अत्यंत पिछड़ा वर्ग में शामिल करे । आहूत बैठक में उपस्थित लोगों में प्रमुख थे कलवार सभा के सचिव सदाशिव जायसवाल, कृष्ण कुमार, नवल किशोर वर्मा, बबलू जायसवाल, दीपक कुमार (शहरबन्नी), कुमार गौरव, सुमित कुमार तथा धर्मवीर जायसवाल आदि।

More Stories
महोबा15अगस्त26*बुंदेलखंड सोलंवन डिफेंस एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
सुल्तानपुर15अगस्त26*विकास खण्ड भदैया के ग्राम कुछमुछ में शहीद राम अनुज द्वार पर आज स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
सुल्तानपुर15अगस्त26*पीड़ित की आवाज उठाना गुनाह है तो यह गुनाह जारी रहेगा- एडवोकेट शैलेंद्र प्रताप यादव सोनू*