भागलपुर04जनवरी25*युवा शक्ति के बंदी का भागलपुर में मिला जुला असर देखने को मिल रहा है*
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर 70 वीं बीपीएससी परीक्षा में अनियमितता री एग्जाम और छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में युवा शक्ति के द्वारा आज बिहार बंद बुलाया गया है इसको लेकर युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने भागलपुर के तिलकामांझी विश्वविद्यालय को बंद कराया एवं विश्वविद्यालय परिसर में जमकर नारेबाजी भी किया। युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने तिलकामांझी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने सड़क को जाम कर दिया है और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी करते दिख रहे हैं।यह प्रदर्शन पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के आह्वान पर किया गया है। इस बंदी को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन के द्वारा सभी चौक चौराहों पर मजिस्ट्रेट के साथ भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। हालांकि इस बंदी का भागलपुर में मिला-जुला असर देखा जा रहा है।
More Stories
सीतापुर 30 अक्टूबर 26**चूहें खा गये गरीब का एक लाख रुपया**गरीब परिवार का 5 साल का सपना चूहों ने पल भर में बर्बाद कर दिया*
जम्मू कश्मीर 30 अक्टूबर 26*कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में अक्टूबर महीने में ही बर्फबारी का दौर शुरू हो गया
कानपुर नगर 30 अक्टूबर 26*लेदर उद्योग को मिलेगी नई उड़ान! मोतीझील में 7वें लेदर मेले का आगाज,