*भागलपुर ब्रेकिंग
भागलपुर01फरवरी24*लुटेरे ने महिला से उड़ाये ढाई लाख रुपए के गहने*
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर में एक तरफ जहां पुलिस प्रशासन का बड़े स्तर पर तबादला हो रहा है वहीं दूसरी ओर भागलपुर में अपराधी बेलगाम हो गए हैं लूटपाट की घटनाएं आम बात होती चली जा रही है, आज दिनदहाड़े एक महिला के साथ अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है , यह घटना आज गुरुवार तकरीबन 11:30 बजे की है, अपराधियों ने पहले महिला से कविता नाम के डॉक्टर का परिचय पूछा और बहला फुसला कर उस महिला से तकरीबन ढाई लाख रुपए के गहने लूट लिए, ताजा मामला तातारपुर थाना क्षेत्र के रामसर का है, पीड़ित महिला तातारपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली ओम टावर की नूतन गुप्ता है, नूतन गुप्ता ने बताया कि मैं किसी काम से अपने अपार्टमेंट से कोतवाली की ओर अपने किराना दुकान जा रही थी इसी दौरान एक युवक मेरे पास आया और डॉक्टर कविता का पता पूछने लगा मैंने उसे युवक से कहा भी कि मुझे इस कविता नाम के डॉक्टर का कोई पता नहीं मालूम तब तक जबरन मेरे से अंगूठी चेन और कान की बाली खुलवाया और मेरे बैग में रखा फिर मुझे पीछे घूमने को कहा और मेरे बैग को लेकर चपत हो गया। जिसकी जानकारी मैंने स्थानीय थाना ततारपुर को दिया वहीं महिला ने बताया कि चैन अंगूठी और कान की बाली का तकरीबन ढाई लाख रुपए कीमत होगी।

More Stories
भागलपुर3अगस्त26*अकबरनगर थानान्तर्गत 2.409 कि०ग्रा० गांजा के साथ तीन अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।
लखनऊ3अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
प्रयागराज/लखनऊ3 अगस्त26*बड़ी खबर | NCLT में LDTA विवाद पर सुनवाई जारी, चर्च संपत्तियों और सदस्यता पर उठे सवाल*