भागलपुर 22अप्रैल25बिहार प्रेमी जोड़े और परिजनों के बीच जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ।
से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक भागलपुर में कपल और परिजनों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामाः लड़की को परिजन जबरदस्ती घर ले जाने पर अड़े, एक साल पहले अपनी मर्जी की थी शादी
भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र में प्रेमी जोड़े और परिजनों के बीच जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। लड़की एक साल पहले घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। दोनों ने दिल्ली में जाकर शादी कर ली। आज ही शहर लौटी थी
बाल्टी कारखाना के पास लड़की के परिजन उसे देखते ही भड़क गए। जबरदस्ती घर ले जाने लगे। लेकिन वो मां-पिता के साथ जाना नहीं चाहती थी। लड़की का कहना है कि कुछ भी हो जाए, इसी लड़के के साथ रहूंगी। जबकि परिजनों का कहना है कि बेटी अभी नाबालिग है।हमारी मर्जी से शादी हुई है।हंगामा बढ़ने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों को थाने लेकर आ गई। प्रेमिका मौसम कुमारी ने बताया कि हम दोनों ने एक-दूसरे से सच्चा प्यार किया है। मैं बालिग हूं और अपनी मर्जी से अजय के साथ शादी किया है। मैं उसके साथ ही रहूंगी। वहीं, प्रेमी अजय ने कहा कि हम दोनों प्यार करते हैं। एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते हैं।हर हाल में घर लेकर जाएंगे।
लड़की के चाचा राजीव कुमार ने कहा कि मेरी भतीजी अभी नाबालिग है। उसे बहला-फुसलाकर भगाया गया है। हर हाल में वापस अपने घर ले जाना चाहते हैं।लड़की के परिजन ने कहा कि लड़की को जबरदस्ती घर से भगाया गया है।
लड़की का मेडिकल होगा
पुलिस का कहना है कि मेडिकल जांच और दस्तावेजों के आधार पर लड़की की उम्र का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई 26 *सम्मान, सुरक्षा, समानता हिंसा के खिलाफ एकजुट हुआ नेउरा*
लखनऊ26जुलाई26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली26जुलाई26*PM मोदी Gen Z के बीच भी एक वैश्विक आइकन के रूप में उभरे हैं। *