भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर 22 अप्रैल 26**सौर मेला का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन*
भागलपुर, 22 अप्रैल 2026, भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में आयोजित सौर मेला का जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया।
उल्लेखनीय है कि पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली के साथ ही रूप टॉप सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी जा रही है। 01 केवी क्षमता के लिए ₹30000, 02 केवी के लिए ₹60000 तथा 03 केवी के लिए 78000 रुपए तक की सब्सिडी दी जा रहीहै।
वैसे भारतीय नागरिक जिनका अपना पक्का छत का घर हो तथा बिजली का भी कनेक्शन हो, वे pmsuryaghar.gov.in पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
सौर मेला में वैसे आवेदनकर्ता जो सोलर पैनल लगाने के लिये इच्छुक हो उन्हें पीएम सूर्य घर की जानकारी देते हुए ऋण की स्वीकृति प्रदान की गई तथा स्वीकृति ऋण पत्र जिलाधिकारी के कर कमलों से वितरण किया गया। मेला में लगभग 31 आवेदकों को स्वीकृत ऋण पत्र प्रदान किया गया। जिनमे स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा 8, यूको बैंक द्वारा 6, पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 4, बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा 4, यूनियन बैंक द्वारा 5 और इंडियन बैंक द्वारा 4 ऋण पत्र की स्वीकृति प्रदान की गई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी बैंक को निर्देशित किया कि वे कम से कम 100 लोगों को इस योजना का लाभ दिलाने हेतु ऋण की स्वीकृति प्रदान करें।
इस अवसर पर अग्रिम बैंक प्रबंधक एवं विभिन्न बैंकों के वरीय प्रबंधक उपस्थित थे।

More Stories
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान
रीवा10जून26*तीन गोलियां खाकर भी लश्कर आतंकी को मार गिराया: रीवा के CRPF जवान संजय तिवारी का शौर्य चक्र के बाद भव्य स्वागत*