भागलपुर 16 मार्च*भागलपुर रेलवे स्टेशन की व्यवस्था चरमराई, गरीब रथ सहित कई गाड़ियां हुई लेट।
भागलपुर से शैलेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आजतक
स्टेशन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब एक बजे साप्ताहिक भागलपुर अजमेर एक्सप्रेस के भागलपुर से प्रस्थान करते ही ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन यानि ओएचई फेल होने से रेल यातायात बाधित हो गया। खबर लिखे जाने तक भागलपुर आनंदविहार गरीब रथ, भागलपुर मुजफ्फरपुर जनसेवा सहित कई गाड़ियां भागलपुर स्टेशन में खड़ी है। आश्चर्य तो तब है जब रेलवे बोर्ड की रेलवे लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (आरएलडीए) की टीम के साथ मालदा डिवीजन के डी आरएम विकास चौबे स्टेशन पर किए जाने वाले विकास कार्य के बारे में समीक्षा करने के लिए अभी भागलपुर स्टेशन में ही मौजूद हैं। उनकी मौजूदगी में ही ये खामियां उजागर हुई है।

More Stories
शामली5अगस्त26*शामली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹1 लाख का इनामी बदमाश फुरकान पुलिस मुठभेड़ में ढेर
लखनऊ5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ5अगस्त26*60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, 100 करोड़ का प्रावधान किया….*