भागलपुर 12 अप्रैल *युवा संस्थानों ने मिलकर जेंडर और मेंस्ट्रुअल हाइजीन पर किया जागरूकता रैली ।
दक्षा युवा फाउंडेशन और सहित के सहयोग से भागलपुर आधारित अभियान, अल्हड़ ने आज (12 अप्रैल) को टी.एन.बी लॉ कॉलेज, भागलपुर में लिंग और मासिक धर्म जागरूकता कार्यशाला आयोजित की। इसमें विभिन्न संस्थानों एवम कॉलेज से अधिकतर 150 विद्यार्थी शामिल हुए।
इस कार्यक्रम के पैनल में डॉ. रुचि श्री, सहायक प्रोफेसर, पीजी विभाग राजनीति विज्ञान, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय; डॉ. पद्मिनी घोष, सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर, स्त्री रोग विज्ञान, जेएलएनएमसीएच; अरुणिमा सिंह, रिसर्च स्कॉलर, यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश, टीएमबीयू, और गौरव सिन्हा, सामाजिक और पर्यावरण एक्टिविस्ट थे। रुचि श्री जी ने मासिक धर्म से जुड़े स्वच्छता पर जोड़ दिया, वही सीनियर डॉक्टर पद्मिनी घोष ने विद्यार्थियों के कुछ प्रश्नों का उत्तर दिया ।
कार्यक्रम में दक्ष के और से श्रेयस बाजोरिया और सोनल ने इसमें भाग लिया वही साहित के तरफ से सृजन, आयुष आदि थे । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश लिंग जागरूकता, संवेदनशीलता और मासिक धर्म के विषय में जागरूकता एवम वार्ता की पहल की । कार्यक्रम का संचालन अल्हड़ के तरफ से संस्थापक शालिनी झा एवम शांभवी ने किया । अल्हड़ के तरफ से अनन्या, अंशुमान, अदिति आदि मौजूद थे । धन्यवाद ज्ञापन शालिनी जी ने किया ।

More Stories
मुजफ्फरनगर29जुलाई26*कांवड़ यात्रा को लेकर एटीएस उतरी मैदान में*
शामली29जुलाई26*कावड़ यात्रा मर अपने वाहनों पर साइलेंसर लगाकर चलें व तेजगति से अपने वाहन ना चलाएः यातायात प्रभारी निधि चौधरी*
रायगड29जुलाई26*रायगड पोलिस दलावर शोककळा! कर्तव्यनिष्ठ श्वान ‘ऑस्कर’ला भावपूर्ण श्रद्धांजली