भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर 10 अप्रैल 26*शाहकुण्ड थाना अन्तर्गत लूट कांड में एक अपराधकर्म एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतुस के साथ गिरफ्तार।
वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार वांछित अपराधकर्मी, अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु सघन गश्ती एवं चोरी / छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक-04.04.2026 को शाहकुण्ड थाना को सुचना प्राप्त हुआ कि मैंटु कुमार पिता-स्व० भेदी यादव सा०-बंसतपुर थाना-अकबरनगर जिला भागलपुर जो अपने पेट्रोल पंप (अकबरनगर) से शाहकुण्ड थाना अंतर्गत बैंक में पैसा जमा करने जा रहे थे जहाँ सादपुर मोड़ के समीप कुछ अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा कट्टा दिखाकर करीब आठ लाख रुपया लुटने की घटना कारित की गयी। इस संबंध में शाहकुण्ड थाना कांड सं0-81/2026 दिनांक 04.04.2026 को सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। इस कांड का उद्भदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी में, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी विधि व्यवस्था एवं डी०आई०यू० के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।गठित टीम के द्वारा तकनिकी एव मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कांड में संलिप्त एक अपराधकर्मी 01. सतन कुमार यादव पे०-स्व० मोती यादव सा0-भैरोगंज थाना गोराडीह जिला भागलपुर को मोजाहिदपुर थाना अंतर्गत रेलवे कॉलोनी के समीप से एक देसी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस के साथ विधिवत् गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तार अपराधकर्मी से पूछ-ताछ करते हुए इस कांड में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी कि जा रही है।गिरफ्तारी विवरणी :-01. सतन कुमार यादव पे०-स्व० मोती यादव सा०- भैरोगंज थाना-गोराडीह जिला भागलपुर ।बरामदगीः-01. देशी कट्टाः-01।02. जिंदा कारतुसः-01।03. मोबाइलः-02।अपराधिक इतिहासः-01. मोजाहिदपुर थाना कांड सं0- 07/17 धाराः- आर्म्स एक्ट।02. सबौर थाना कांड सं0- 134/20 धाराः – आर्म्स एक्ट ।
छापामारी दल की विवरणी :-पु०नि० सह-थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव शाहकुण्ड थाना।पु०अ०नि० रंजित कुमार शाहकुण्ड थाना ।पु०अ०नि० रूपेश कुमार शाहकुण्ड थाना ।पु०अ०नि० देवकर्ण कुमार शाहकुण्ड थाना।डी०आई०यू० टीम, भागलपुर।सि0/784 हर्ष कुमार शाहकुण्ड थाना। गृह0 / 361989 अभिमन्यु कुमार शाहकुण्ड थाना।गृह0 / 362080 राजेश कुमार शाहकुण्ड थाना।

More Stories
अयोध्या 14 अप्रैल 26*रुदौली के कूढा सादात में अंबेडकर जयंती पर विशाल जनसभा का भव्य आयोजन
कौशाम्बी 14 अप्रैल 26*अपने तूफानी दौरा करके पत्रकार राजू सक्सेना को देखने पहुंचे चायल के पूर्व विधायक l
अयोध्या 14 अप्रैल 26*कार्यकर्ता की पिटाई पर भड़के* *विधायक, रात में घेर लिया थाना*