भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर 10 अप्रैल 26*जबरन जमीन कब्जा करने वाले गिरोह के 08 सदस्य गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी।
भागलपुर *दिनांक-09.04.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर को सुचना प्राप्त हुआ कि आनंद मार्ग प्रचारक संघ को श्यामा देवी के द्वारा वर्षों पूर्व में दान में दिया गया 01 कट्ठा जमीन को हथियार लैस कुछ अपराधकर्मियों के द्वारा जबरन दखल-कब्जा किया जा रहा है।
इस संबंध में संदीप कुमार भिक्टर पिता-अजय कुमार विजेता सा० आदर्श नगर फुलकिया थाना-घोघा जिला-भागलपुर के लिखित आवेदन के आधार पर कुल-09 अपराधकर्मियों के विरूद्ध बरारी थाना कांड संख्या 75/26 दिनांक-09.04.2026 सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी।
उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर, भागलपुर के निगरानी में तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नगर-01, भागलपुर एवं डी०आई०यू० टीम के नेतृत्व में अभिलंब एक टीम का गठन करते हुए थानाध्यक्ष बरारी को घटनास्थल का निरीक्षण करने हेतु भेजा गया।
उक्त गठित टीम के द्वारा बड़ी खंजपुर स्थित बरगाच्छ चौक के समीप आनंद मार्ग की जमीन (घटनास्थल) को जबरन कब्जा कर रहे 01. बबलु कुमार यादव पिता-भग्नेश यादव 02. फन्टुश तांती उर्फ कुमार अभिषेक पिता-स्व० महेश तांती 03. अमर कुमार पिता- अशोक कुमार सिंह तीनों सा०- बड़ी खंजरपुर 04. सुरज कुमार पिता-रविन्द्र कुमार साह 05. सागर कुमार पिता-धीरज कुमार साह दोनों सा०-कुप्पाघाट मायागंज सभी थाना-बरारी 06. कमल कुमार चौधरी पिता-कैलाश चौधरी सा०-मंदरोजा, जगन्नाथ सुरी लेन थाना-ततारपुर 07. रोहित कुमार पिता-डब्लु हरि सा०-हवाई अड्डा कृष्णपुरी कॉलनी थाना-ईशाकचक 08. प्रांजल पांडेय पिता-गोपाल नंदन पांडेय सा०-हवाई अड्डा शिवपुरी थाना-तिलकामांझी सभी जिला-भागलपुर को विधिवत् गिरफ्तार किया गया।इस संबंध में आवश्यक पुछ-ताछ करते हुए घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।बरामदगीः-01. मोबाइल फोनः-08।गिरफ्तारीः-01. बबलु कुमार यादव पिता-भग्नेश यादव ।02. फन्टुश तांती उर्फ कुमार अभिषेक पिता-स्व० महेश तांती।03. अमर कुमार पिता- अशोक कुमार सिंह तीनों सा०- बड़ी खंजरपुर।04. सुरज कुमार पिता-रविन्द्र कुमार साह।05. सागर कुमार पिता-धीरज कुमार साह दोनों सा०-कुप्पाघाट मायागंज सभी थाना-बरारी।

More Stories
हरदोई7जून2026*‘इज्जत’ के नाम पर खूनी पंचायत! बेटी को पीट-पीटकर मार डाला,फिर सांप और फांसी की पटकथा लिखते रहे घर के ‘जल्लाद
कौशाम्बी7जून2026*जन समस्याओं पर राजनीति भारी,अझुवा हाईवे की बदहाली पर उठे सवाल*
रीवा 7जून 2026*कटरा के समीप घेराबंदी कर स्कॉर्पियो में लोड भारी मात्रा में शराब पकड़ी