भरथना इटावा 4 अगस्त*
कोतवाली क्षेत्र के मोढ़ी गांव के नजदीक ईंट भट्टा के पीछे बुधवार की सुबह जामुन के पेड़ पर एक युवक का फांसी के फन्दे पर शव झूलता मिला,सूचना पर युवक के परिजनों ने मौके पर पहुचकर कर मृतक की दीपक 22 पुत्र जहान सिंह निवासी ग्राम कुन्दनपुरा, खितौरा थाना बकेबर के रूप में शिनाख्त की।
बुधवार की सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने जामुन के पेड़ की टहनी पर एक युवक का शव झूलते देखा घटनास्थल के पास एक साइकिल जिस पर टँगे थैले में जूता-चप्पल मरम्मत का सामान रखा था और मृतक के हाथ पर दीपक नाम गुदा था। पेड़ पर युवक का शव झूलने की सूचना पर भरथना पुलिस ने मौके पर पहुची। जिसके बाद पुलिस ने मृतक दीपक के शव उतार कर शिनाख्त करने का प्रयास शुरू कर दिया।
इस दौरान घटना स्थल पर पहुचे मृतक दीपक के पिता जहान सिंह ने बताया कि दीपक की 8 माह पूर्व ही शादी हुई थी। बीते दिन मंगलवार की सुबह दीपक परिजनों से कुछ रुपये लेकर घर से काम करने के लिए निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन थाना बकेबर में गुमशुदगी दर्ज कराने पहुचने पर एक अज्ञात शव मिलने की सूचना थाना बकेबर पुलिस ने दी।
फोटो
भरथना से अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़
More Stories
पिहानी (हरदोई)11 नवम्बर 26*पुलिस की मुस्तैदी, सीसी टीम ने वरवर मोड़ पर चलाया सघन चेकिंग अभियान*
लखनऊ 11 नवम्बर 26*लोक सेवा आयोग से चयनित गोरखपुर के 47 कनिष्ठ सहायकों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र*
लखनऊ11 नवम्बर 26*सपा कार्यालय में अखिलेश यादव ने धूमधाम से मनाया खजांची का जन्मदिन।