भरथना इटावा 22 अक्टूबर*कक्षा 12 की छात्रा कु0 अंशिका गुप्ता को एक दिन के लिए महिला हेल्प डेस्क प्रभारी बनाया गया।
मिशन शक्ति के तहत कक्षा 12 की छात्रा कु0 अंशिका गुप्ता को एक दिन के लिए महिला हेल्प डेस्क प्रभारी बनाया गया।
शुक्रवार को मिशन शक्ति के तहत भरथना कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क का प्रभार लेने पर कु0 अंशिका ने प्रभारी निरीक्षक कृष्ण लाल पटेल की मौजूदगी में कहा कि वह नगर के मोहल्ला मोतीगंज के संजय कुमार गुप्ता की पुत्री है,जयोत्री एकेडमी में कक्षा 12 की छात्रा है,मिशन शक्ति के तहत एक दिन के लिए महिला हेल्प डेस्क प्रभारी बनाए जाने पर खुशी है। शासन-प्रशासन के साथ साथ महिलाओं को शिक्षित बनाने व उनके अधिकार के प्रति जागरूक रहना होगा,पुरुषो व महिलाओं को बराबरी का दर्जा मिलना चाहिए।शिक्षित महिला से देश और तरक्की करेगा।
इस दौरान उन्होंने कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगला पीर की सुशीला देवी के दुपहिया वाहन रिलीज के आवेदन पर तत्काल रिलीज ऑर्डर जारी किए गए।इसके अलावा नगला अजीत की मंजू देवी आदि के ने अपनी समस्या सुनी।
प्रभारी निरीक्षक कृष्ण लाल पटेल ने महिला हेल्प डेस्क के दायित्व व कार्यो के विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
फ़ोटो
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
उत्तर प्रदेश8मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर 8मई26*चौबेपुर में आरटीओ प्रवर्तन विभाग हुआ सक्रिय
पूर्णिया8मई26*कल लोक अदालत: पूर्णिया में सुबह 9 से शाम 7 तक इन 3 रूटों पर नो एंट्री,