भरथना इटावा 17 अक्टूबर*समाधान दिवस में 14 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाई की गुहार लगाई,
तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया।
भरथना तहसील सभागार में शनिवार को एडीएम जय प्रकाश की अध्यक्षता में आहूत समाधान दिवस के दौरान क्षेत्र अंतर्गत दिवरासई गांव के नंदकिशोर,धर्मवीर आदि ने मजदूरी के कार्य का भुगतान किए जाने,सीहपुर की मधु देवी ने आजीविका मिशन के तहत गांव में कार्यरत समूह में चयन के लिए,नगर के मोहल्ला ब्रजराज नगर के नरेश ने प्लाट के निर्माण कार्य मे नामजद द्वारा हस्तक्षेप करने,आमहार गांव की रिंकी पत्नी जय कुमार ने प्लाट पर कब्जा करने सहित कुल 14 फरियादियों ने अपनी अपनी समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र दिए। जानकारी के अनुसार समाधान दिवस के दौरान 10 राजस्व, दो विधुत,एक-एक पुलिस व नगर पालिका से सम्बंधित कुल 14 शिकायती प्रार्थना पत्र आए जिसमे तीन का निस्तारण किया गया।
समाधान दिवस के दौरान एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह,उपजिलाधिकारी विजय शंकर तिवारी,तहसीलदार हरिश्चंद्र सहित कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
फ़ोटो
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़
More Stories
नई दिल्ली 20 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति