यूपी आजतक भदोही से योगेश त्रिपाठी यूपीआजतक
भदोही09सितम्बर24*18 वर्षीय युवती ने फाँसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त
*मा0 विधायक भदोही के आवास पर घरेलू कार्य करने वाली युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना विषयक संक्षिप्त विवरण*
आज दिनांक-09.09.2024 को प्रातः थाना भदोही क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला मालिकाना कस्बा भदोही स्थित मा0 विधायक भदोही, श्री जाहिद बेग के आवास पर एक लड़की नाजिया उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्री इमरान निवासी कांशीराम आवास कॉलोनी मामदेवपुर जो विधायक जी के घर पर रहकर पिछले कई वर्षों से घरेलू कार्य करती थी, मकान के सबसे ऊपर तल पर बने कमरे में अंदर से कमरा बंद करके फांसी लगा ली है। मृतका का शव पंखे से लटकता हुआ पाया गया है। मृतका के परिजन मौके पर मौजूद हैं। क्षेत्राधिकारी भदोही व प्रशासनिक टीम द्वारा स्थानीय पुलिस व फील्ड यूनिट टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
More Stories
इलाहाबाद21सितंबर 26*इलहाबाद हाई कोर्ट की अवमानना की रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश
लखनऊ 21सितम्बर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 21सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*