November 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बिहार 28 नवम्बर 26*विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी को लेकर मीडिया की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए

बिहार 28 नवम्बर 26*विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी को लेकर मीडिया की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए

बिहार 28 नवम्बर 26*विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी को लेकर मीडिया की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए

बिहार *पत्रकार पूजा माथुर ने बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा के विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी को लेकर मीडिया की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि मीडिया में अपराध और नेताओं की छवि को लेकर अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग पैमाने अपनाए जाते हैं।

पूजा माथुर ने तंज कसते हुए कहा कि अगर अनंत सिंह की जगह कोई मुस्लिम नेता होता, तो उसे बाहुबली कहकर पेश नहीं किया जाता, बल्कि माफिया और हत्यारा जैसे शब्दों से संबोधित किया जाता। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किसी व्यक्ति की पहचान और उसके धर्म के आधार पर मीडिया की भाषा और उसका रवैया क्यों बदल जाता है?

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि अगर किसी दूसरे समुदाय के नेता की शादी में इतना खर्च होता, तो मीडिया शादी के हर खर्च का पाई-पाई का हिसाब मांग रहा होता। लेकिन अनंत सिंह की शादी को लेकर मीडिया में जिस तरह लगातार कवरेज की जा रही है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कोई बहुत बड़ा खेल आयोजन चल रहा हो।

#PoojaMathur #AnantSingh #BiharPolitics #Mokama #IndianMedia

Taza Khabar