बिजनौर23अगस्त25*पीली डैम पर निगरानी के लिए लगवाया कैमरा चोरी*
रेहड़ (बिजनौर)। पीली डैम जलाशय पर निगरानी के लिए लगाया गया सीसीटीवी कैमरा चोरी हो गया है। उधर, विभाग से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि शीघ्र दूसरा कैमरा लगवाया जाएगा।
पीली डैम पर बरसात के दौरान नदियों के जल प्रवाह, संभावित बाढ़ की निगरानी, जलाशय का स्तर, जल संसाधनों का प्रबंधन आदि के साथ ही जलाशय क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के उद्देश्य से सिंचाई विभाग ने दो माह पूर्व गेट नंबर एक एवं बनैली बैराज गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। कुछ दिन पूर्व पीली डैम के गेट नंबर एक पर लगा कैमरा चोरी हो गया। एसडीओ पंकज कुमार जैन ने बताया कि शरारती तत्वों द्वारा ही इस कृत्य को अंजाम दिया गया है। इस संबंध में विभागीय कर्मी द्वारा पुलिस में तहरीर दे दी गई है। शीघ्र ही दूसरा कैमरा लगवाया जाएगा।

More Stories
हल्द्वानी27जुलाई26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी
कानपुर नगर27जुलाई26*पीएसी कर्मी के घर ₹21 लाख की चोरी का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार
पटना27जुलाई26*बिहार में पुलिस ने स्टूडेंट्स के खिलाफ सारे केस वापस लेने की घोषण की!